Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : एसडीएम के आश्वासन के बाद भी चालू नहीं हुआ तिसरी चौक शौचालय

Tisri (Giridih): खोरीमहुआ एसडीएम धीरेन्द्र कुमार सिंह के आश्वासन के बाद भी तिसरी चौक स्थित शौचालय चालू नहीं हो पाया है. केवल चौक ही नहीं बल्कि तिसरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के शौचालय की भी यही दशा है. पानी के अभाव में शौचालय केवल नाम का ही रह गया है. इसे चालू कराने के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी कई बार इसका निरीक्षण किया लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला. कुछ माह पूर्व ही एसडीएम ने भी निरीक्षण कर इसे जल्द चालू कराने का  आश्वासन दिया था. शौचालय से कुछ दुरी पर स्थित कुंए का भी निरीक्षण किया था. इससे सबसे ज्यादा परेशानी ख़ासकर महिलाओं को होती है. पुरुषों ने तो फिलहाल बिजली विभाग के दिवाल को ही शौचालय समझ लिया है.प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मो मुन्नीबउद्दीन ने एक बार फिर प्रयास करते हुए डीसी से मिलकर इस समस्या से अवगत कराते हुए शौचालय को चालू कराने की मांग की है. तिसरी बीडीओ संतोष प्रजापति ने बताया कि पानी के आभाव में यह शौचालय अबतक चालू नहीं हो पाया था. डीप बोरिंग किया जा चूका है जल्द ही शौचालय चालू हो जायेगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=638020&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : केंद्रीय पुस्तकालय में मनाई गई राजा राममोहन राय की 250वीं जयंती [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही