TISRI (Giridih) : तिसरी थाना क्षेत्र में कन्हाई मोड़ के पास 11 फरवरी की अहले सुबह स्टोन चिप्स लदा एक दस पहिया ट्रक पलट गया. ट्रक में चिप्स के नीचे अवैध इंपीरियल ब्लू और ब्लैक डॉट शराब की बोतलें छुपाकर रखी गई थी. ट्रक पलटते ही शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गई. मौके का फायदा उठाकर वहां से गुजर रहे कई वाहन चालक और स्थानीय लोग कुछ बोतलों को लेकर भाग गए. सूचना पाकर तिसरी थाना प्रभारी पीकू प्रसाद और गांवा थाना प्रभारी पिंटू कुमार सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने ट्रक समेत शराब की बोतलें जब्त कर ली. ट्रक का नंबर (जेएच 02 एल 2337) है. शराब की बोतलों को गावां के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा था. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=551086&action=edit">यह
भी पढ़ें : बिरनी : स्कूल में प्रार्थना करते समय जमीन पर लुढ़का छात्र, मौत [wpse_comments_template]
तिसरी : स्टोन चिप्स लदा ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरी ट्रक में छुपाई गई अवैध शराब की बोतलें

Leave a Comment