Search

 
 
 

तीसरी मंगलवारी जुलूस कल, झंडा पूजन को निकलेंगे अखाड़ाधारी

 

जमकर बजेगा डंका, अस्त्र-शस्त्र के साथ झुमेंगे रामभक्त 

Ranchi : चैत्र नव संवत्सर और नवरात्र के शुभारंभ मौके पर मंगलवार को मंगला जुलूस की भी धूम रहेगी. सांझ ढलते ही झंडा पूजन को रामभक्त निकलेंगे. जमकर डंका बजेगा. अखड़ाधारी, झंडाधारी और महावीर मंडलों के पदाधिकारी और सदस्यों का अस्त्र-शस्त्र के साथ झुमना देते ही बनेगा. हरवे-हथियार का हैरतंगेज प्रदर्शन के क्या कहने. बच्चे, बुजुर्ग और बड़े सभी अपने शौर्य का प्रदर्शन करने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे. पश्चिमी क्षेत्र का जुलूस बाजरा, पंडरा, लक्ष्मीनगर, पिस्का मोड़, मधुकम, इंद्रपुरी आदि से निकल कर रातू रोड के रास्ते देर शाम महावीर चौक आयेगा. यहां प्राचीन हनुमान मंदिर में नेम-निष्ठा से झंडा पूजन कर श्रद्धालु अस्त्र-शस्त्र चालन का प्रदर्शन करेंगे. देर रात सभी अपने पारंपरिक मार्ग से लौट जायेंगे. कांके, अरगोड़ा, बरियातु, चुटिया, डोरंडा, हिनू, धुर्वा आदि इलाकों में भी भव्य रूप में ढोल-तासे के साथ मंगलवारी जुलूस झंडा पूजन निकाला जायेगा. इसे भी पढ़ें : EC">https://lagatar.in/jmm-reaches-ec-demands-arrest-of-bjp-in-charge-laxmikant-vajpayee/">EC

पहुंचा झामुमो, BJP प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी को गिरफ्तार करने की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही