Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल वितरण के दौरान हंगामा

TISRI (giridih) : तिसरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में 10 फरवरी को दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल व्हील चेयर वितरण के दौरान हंगामा हुआ. वितरण के लिए शिविर का आयोजन कर किया गया था. शिविर में तिसरी और गांवा प्रखंडों के दिव्यांग आए थे. दिव्यांगों के बीच दर्जनों ट्राई साइकिल और व्हील चेयर का वितरण किया गया. शिविर में तिसरी प्रखंड प्रमुख राजकुमार यादव,  प्रभारी सीओ रंजीत कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रंजीत यादव,  उपप्रमुख बैजू मरांडी, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बर्णवाल समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित थे. कुछ साइकिलों वितरित किए जाने के बाद दिव्यांगों ने हंगामा शुरू कर दिया. दिव्यागों का आरोप है कि ट्राई साइकिलों की फिनिशिंग अच्छी नहीं है, कई जगह नट-बोल्ट नहीं लगे हैं. कई साइकिलों में चैन कवर नहीं है. साइकिल की स्थिति को देखकर कई दिव्यांगों ने दिव्यांगों ने साइकिल नहीं लिया. जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बर्णवाल का आरोप है कि संवेदक को बगैर फिनिशिंग के ट्राई साइकिलों का वितरण नहीं करना चाहिए. किसी साइकिल में नट नहीं है तो किसी में चैन कवर नहीं है. इसे चलाना जोखिम भरा हो सकता है. तिसरी पंचायत के मुखिया किशोरी साव ने भी बिना फिनिशिंग के साइकिल वितरण करने पर नाराजगी जताई. हंगामा को देखकर प्रभारी सीओ रंजीत कुमार ने दिव्यांगों को फिनिशिंग करवाकर ट्राई साइकिल वितरण का आश्वासन दिया. इसके बाद हंगामा शांत हुआ. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=551086&action=edit">यह

भी पढ़ें : बिरनी : स्कूल में प्रार्थना करते समय जमीन पर लुढ़का छात्र, मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही