Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल

TISRI (giridih) : तिसरी थाना क्षेत्र के थंबाचक में 7 फरवरी को सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी में भर्ती कराया गया. डॉक्टर महेश्वरम और स्वास्थ्य कर्मी चंदन कुमार ने प्राथमिक चिकित्सा कर उसे बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल से उसे धनबाद रेफर कर दिया गया. घायल महिला का नाम झाराढ़ाब गांव निवासी मंगल सिंह की पत्नी अनीता देवी है. वह अपने बेटे के साथ बाईक से गिरिडीह से गावां की ओर जा रही थी. थंभाचक में अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दिया. महिला के सिर में गंभीर चोट आई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=547105&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : झारखंड आंदोलन चिह्नितकरण आयोग की झामुमो कार्यलय में हुई बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही