Search

 
 
 

धनबाद में लगातार तेरह घंटे बारिश, पेड़ गिरे, बिजली का बुरा हाल

 
Dhanbad:  जिले में 19 अगस्त की रात से सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक यानी लगभग तेरह घंटे की बारिश से इस सीजन में पहली बार बारिश का एहसास हुआ. लगातार बारिश की वजह से शहर के अनेक क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई. एलसी रोड, सिटी सेंटर के समीप जल जमाव रहा, गली-मुहल्लों में भी जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. आंधी-बारिश के कारण डीआरएम गेट के पास पेड़ गिर गया. इससे यातायात एक घंटे तक प्रभावित रहा. पंपू तालाब, रानी बांध तालाब, राजेंद्र सरोवर का जल स्तर बढ़ गया है. मैथन डैम, पंचेत डैम का भी जल स्तर बढ़ा है.

पुटकी में सबसे ज्यादा बारिश 

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में धनबाद जिले में लगभग सभी हिस्सों में वर्षा दर्ज की गई है. इनमें जिले के शहरी इलाके में 18 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि पुटकी में 29.8 मिलीमीटर, तोपचांची में 23.2 मिलीमीटर, गोविंदपुर में 22.4 मिलीमीटर, टुंडी में 20.8 मिलीमीटर, मैथन में 19 मिलीमीटर, पंचेत में 6.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है.

शहर के कई इलाकों में बिजली गुल

बारिश के कारण चिरागोड़ा में सुबह सात बजे से दोपहर साढ़े ग्यारह बजे तक बिजली गुल रही. धैया और वासेपुर में 19 अगस्त की रात से बिजली प्रभावित है. सुबह सात बजे बिजली आई थी, लेकिन कुछ देर बाद गायब हो गई. दोपहर तक इन दोनों इलाकों में बिजली में सुधार नहीं हुआ था. हीरापुर, चिरागोड़ा में बिजली नहीं रहने के कारण जलापूर्ति नहीं हुई. कुछ इलाकों में जलापूर्ति हुई भी तो वह आधे घंटे से अधिक नहीं हो सकी. यह भी पढ़ें : कोयलांचल">https://lagatar.in/dhanbad-less-than-five-percent-funding-in-koylanchal-and-santal/">कोयलांचल

और संताल में पांच प्रतिशत से कम हुई धनरोपनी [wpse_comments_template]

     
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही