Search

 
 
 

ईद का ये त्योहार एकता और भाईचारे का प्रतीक है : मुन्ना सिंह

 
Hazaribagh : ईद के मौके पर हजारीबाग शहर के मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई. इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी. इसी बीच कांग्रेस के हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल व कांग्रेस नेता सह समाजसेवी मुन्ना सिंह ने शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. मौके पर मुन्ना सिंह ने कहा कि पूरे देश में ईद को लेकर खुशी का माहौल है. लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि ईद का ये त्योहार एकता और भाईचारे का प्रतीक है. इस समय हमें आपसी रंजिशों को भूलकर त्यौहार का आनंद लेना चाहिए. साथ ही जो गरीब तथा जरूरतमंद हैं उनके साथ हमें खुशियां बांटनी चाहिए. कांग्रेस के हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी जयप्रकाश पटेल व समाजसेवी मुन्ना सिंह ने सरदार रोड, पेलावल, जामा मस्जिद रोड, शिवपुरी, पगमिल, कल्लु चौक के साथ हजारीबाग के विभिन्न स्थानों का दौरा किया. इस दौरान मुख्य रूप से विक्की कुमार धान, बबलू सिंह, रंजीत यादव, सुजीत सिंह, दिनेश यादव समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-killed-wife-packed-her-body-in-an-ice-box-and-threw-it-in-the-river/">बिहारः

पत्नी की हत्या के बाद बर्फ के डिब्बे में पैक कर शव नदी में फेंका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही