Search

 
 
 

सम्मान केवल प्रमाणपत्र नहीं, उज्ज्वल भविष्य की जिम्मेदारी का प्रतीक : शिल्पी नेहा तिर्की

Ranchi : राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि विद्यार्थियों को मिला सम्मान उनकी उपलब्धियों का अंत नहीं, बल्कि नए और उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत है. उन्होंने छात्रों से स्पष्ट लक्ष्य तय करने, लगातार मेहनत करने और किसी भी परिस्थिति में पढ़ाई नहीं छोड़ने का आह्वान किया.
 

Ranchi : राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि विद्यार्थियों को मिला सम्मान उनकी उपलब्धियों का अंत नहीं, बल्कि नए और उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत है. उन्होंने छात्रों से स्पष्ट लक्ष्य तय करने, लगातार मेहनत करने और किसी भी परिस्थिति में पढ़ाई नहीं छोड़ने का आह्वान किया.


बुधवार को इटकी प्रखंड परिसर में आयोजित भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी सम्मान समारोह में मंत्री ने मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया. इस दौरान पात्र विद्यार्थियों के बीच साइकिलों का भी वितरण किया गया.


मंत्री ने कहा कि यह सम्मान समारोह पिछले करीब 20 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है. इसका उद्देश्य केवल सम्मान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और समाज में बेहतर योगदान देने के लिए प्रेरित करना है. उन्होंने कहा कि इस मंच से सम्मानित कई विद्यार्थी आज डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक और प्रशासनिक सेवाओं में अपनी पहचान बना चुके हैं.


उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते ड्रॉपआउट पर चिंता जताई. कहा कि दसवीं या बारहवीं के बाद पढ़ाई छोड़ना विद्यार्थियों के भविष्य को प्रभावित करता है. उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की शिक्षा जारी रखने की अपील की.


शिल्पी नेहा तिर्की ने इटकी में अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय की स्थापना को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि इससे रोजगार और शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे. स्थानीय युवाओं को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए अभी से कौशल विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ध्यान देना होगा.


सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने की सलाह देते हुए मंत्री ने छात्रों से सकारात्मक सोच अपनाने और शिक्षा पर पूरा ध्यान केंद्रित करने को कहा.


कार्यक्रम में मैट्रिक और इंटरमीडिएट के टॉप विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरेन्द्र टूटी, प्रखंड अध्यक्ष रमेश महली, उपप्रमुख प्रवेज राजा सहित कई जनप्रतिनिधि, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही