Arun Kumar Singh Palamu : कई चुनावी कहावतों में एक कहावत यह भी है कि `धार देखे से नेता`. छतरपुर के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर `धार देखने` में प्रारंभ से ही माहिर रहे हैं. ऐसे ही वे छतरपुर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक नहीं रहे. उस पांच बार विधायक रहने में भी उन्होंने तीन पार्टी बदली थी. वैसे वे अबतक कम से कम पांच यू टर्न ले चुके हैं. कुछ दिन पूर्व वे राजद छोड़ चुके थे. कयास तो तभी से लगाये जा रहे थे कि अब वे भाजपा में आना चाहते हैं और इस चुनाव में वे जमकर अपने बहनोई बीडी राम का प्रचार करेंगे, ताकि लोकसभा चुनाव में ही अगले विधानसभा चुनाव की भूमिका लिखी जा सके.
की लाइफ लाइन कोयल नदी सूखने के कगार पर [wpse_comments_template]
श्री किशोर ने भाजपा प्रत्याशी विष्णुदयाल राम के पक्ष में वोट देने की अपील की
बीडी राम के लिए चुनाव प्रचार करने और इलाके का दौरा करने से पूर्व राजनैतिक और चुनावी पटकथा के माहिर श्री किशोर ने अपने मेदिनीनगर स्थित आवास पर एक दिन पहले प्रेस वार्ता की. प्रेस वार्ता में उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा और अपने पुराने अंदाज में आंकड़े पेश करते हुए सरकार को हर क्षेत्र में विफल बताया. इसके बाद वे इलाके में उतरे और नावा बाजार प्रखंड क्षेत्र सहित अन्य इलाके में जाकर भाजपा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम के पक्ष में वोट मांगे.कहीं दुश्मनी न हो जाए राजनैतिक दोस्तों से...
यहां एक मजेदार बात का उल्लेख करना जरूरी है. छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व सांसद मनोज कुमार (जिनकी धर्मपत्नी पुष्पा देवी छतरपुर की वर्तमान विधायक हैं और राधाकृष्ण किशोर में हमेशा 36 का आंकड़ा रहा है. दोनों की राजनीति परस्पर विरोध पर ही चलती है. दोनों के समर्थकों का भी अलग खेमा है. इसको आसान भाषा में ऐसे कहा जा सकता है कि राधाकृष्ण किशोर के अधिकतर विरोधी मनोज कुमार के साथ हैं और मनोज कुमार के अधिकतर विरोधी राधाकृष्ण किशोर के साथ हैं. लेकिन ये दोनों इस चुनाव में बीडी राम के साथ हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि इन दोनों का खेमा और उनके लोग इस चुनाव में मोदी के नाम पर एक हो पाते हैं या नहीं. इसे भी पढ़ें : मेदिनीनगर">https://lagatar.in/medininagars-lifeline-koel-river-on-the-verge-of-drying-up/">मेदिनीनगरकी लाइफ लाइन कोयल नदी सूखने के कगार पर [wpse_comments_template]