Search

 
 
 

यह राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है : डॉ. लंबोदर महतो

 
Bokaro: जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में बुधवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसी कड़ी में गोमिया प्रखंड अंतर्गत पचमो पंचायत के राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय रहावन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो शामिल हुए. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह महत्वकांक्षी योजना है. इसका जो उद्देश्य है, प्रशासनिक पदाधिकारी उसे ससमय आवेदनों को निष्पादित कर पूरा करें. साथ ही सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें. मौके पर डीसी कुलदीप चौधरी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पंचायत–हर घर, समाज के अंतिम पायदान के लोगों तक पहुंचाना है. सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया है, जहां उनके द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा रही है. कहा कि जितने भी बुजूर्ग कार्यक्रम में शामिल हुए हैं और जिन्हें पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा, वह अपना आवेदन जरूर जमा करें. मौके पर मौजूद डीडीसी कीर्तीश्री जी. ने कहा कि इस कार्यक्रम में जिस भरोसा और विश्वास के साथ लोग शामिल हुए हैं, उस पर हमें खरा उतरना है.

चास में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम का आयोजन चास प्रखंड के मानगो/कनारी पंचायत, चंदनकियारी प्रखंड के बांटबिनोर पंचायत, गोमिया प्रखंड के पंचमो पंचायत, बेरमो प्रखंड के अरमो पंचायत, नावाडीह प्रखंड के पोटसो पंचायत, चंद्रपुरा प्रखंड के बंदियो पंचायत, पेटरवार प्रखंड के अरजुवा पंचायत, जरीडीह प्रखंड के गंगजोरी पंचायत, कसमार के दातु पंचायत, नगर निगम चास के वार्ड संख्या 1 औप 10 में किया गया. कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच क्रमवार जिला स्तरीय, बीडीओ/सीओ और प्रखंड स्तरीय अन्य अधिकारियों ने समस्या सुनी. मौके पर लोगों को विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें–  RSS">https://lagatar.in/dr-ilyasi-who-called-rss-chief-mohan-bhagwat-the-father-of-the-nation-the-sage-of-the-nation-is-getting-y-security-threats/">RSS

चीफ मोहन भागवत को राष्ट्रपिता, राष्ट्रऋषि करार देने वाले डॉ इलियासी को Y+ सुरक्षा, मिल रही हैं धमकियां
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही