Search

 
 
 

यह लोकतंत्र बचाने का चुनाव है, भाजपा-आरएसएस भारत के विचार के खिलाफ हैं : राहुल गांधी

 
New Delhi : कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा है कि आप हमारी पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं. हमारी पार्टी के डीएनए हैं. कहा कि यह आम चुनाव नहीं है. यह संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है, जिसमें आप जैसे बब्बर शेर कार्यकर्ताओं के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस पार्टी की सोच और विचारधारा आपके अंदर है, आपकी रगों में हैं. कांग्रेस का मेनिफेस्टो एक बेहतरीन मेनिफेस्टो है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हम भाजपा और उनकी विचारधारा को हराने जा रहे हैं

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा-आरएसएस भारत के विचार के खिलाफ हैं. वे हमारे संविधान, देश के लोकतांत्रिक ढांचे, ईसीआई सहित हमारे संस्थानों, साथ ही भारत के कानूनी ढांचे पर हमला कर रहे हैं. आप सड़कों पर, गांवों में और हर जगह आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ लड़ते हैं. हम भाजपा और उनकी विचारधारा को हराने जा रहे हैं... आप रक्षक हैं! [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही