Search

 
 
 

यह झारखंड को बचाने का चुनाव है, वोट जरूर करें : शिवराज सिंह चौहान

 
 Ranchi :  केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि झारखंड विधानसभा चुनाव झारखंड बचाने का चुनाव बन गया है. झारखंड में रोटी, बेटी, माटी संकट में है. नौजवानों को रोजगार के नाम पर झामुमो और कांग्रेस की सरकार ने ठगा है और छला है. मां, बहन और बेटी की इज्जत, मान सम्मान सुरक्षित नहीं है. संसाधनों पर घुसपैठिए कब्जा करते जा रहे हैं. कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर है और भयानक भ्रष्टाचार से जनता कराह रही है.

घुसपैठियों से मुक्त झारखंड के लिए आप वोट जरूर करें

लोगों का जीना दूभर हो गया है और इसलिए गुस्से में जनता भारतीय जनता पार्टी, एनडीए के उम्मीदवारों को निकल कर वोट कर रही है. मेरी सभी से अपील है वोट जरूर डालें. एक समृद्ध, विकसित, सुरक्षित और घुसपैठियों से मुक्त झारखंड के लिए आप वोट जरूर करें. भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की सरकार झारखंड की तस्वीर भी बदलेगी और जनता की तकदीर भी बदलेगी. रिजल्ट अभी दिखाई दे रहा है. बीजेपी, एनडीए की सरकार बन रही है जनता गुस्से में है और इसलिए झामुमो, कांग्रेस के भ्रष्ट और जन विरोधी गठबंधन को हरा रही है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही