Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

यह ब्रिटेन है… सीट बेल्ट नहीं लगाया, तो पुलिस ने पीएम ऋषि सुनक पर लगाया जुर्माना…

London : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पर कार में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर जुर्माना लगाये जाने की खबर है. लंकाशायर पुलिस के अनुसार पीएम ने यातायात के नियमों का उल्लंघन किया, इस वजह से जुर्माना लगाया गया है. जानकारी के अनुसार ऋषि सुनक ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाते समय चलती कार में सीट बेल्ट नहीं लगाया था. इसे भी पढ़ें : BJP">https://lagatar.in/upendra-kushwahas-meeting-with-bjp-leaders-discussion-of-joining-bjp-intensifies/">BJP

नेताओं से उपेंद्र कुशवाहा की मुलाकात, भाजपा में शामिल होने की चर्चा तेज

ऋषि सुनक ने गलती स्वीकार कर ली

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऋषि सुनक ने यह स्वीकार कर लिया है कि उनकी गलती थी. उन्होंने माफी भी मांगी है. ऋषि सुनक जुर्माना अदा करेंगे. नियमों के अनुसार सीट बेल्ट न लगाने वाले यात्रियों पर 100 पाउंड तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. कहा कि अगर मामला अदालत में जाता है तो यह बढ़कर 500 पाउंड तक हो सकता है. इसे भी पढ़ें : कुश्ती">https://lagatar.in/wrestling-controversy-7-member-committee-will-investigate-indefinite-strike-from-23/">कुश्ती

विवाद : 7 सदस्‍यीय कमेटी करेगी जांच, 23 से बेमियादी हड़ताल, नीचे धधकती आग, ऊपर दौड़ती रेलगाड़ी, गंगा विलास क्रूज 3 दिन पहले पहुंचा साहिबगंज समेत कई बड़ी खबरें पढ़ें अपने प्र‍िय अखबार शुभम संदेश में

दूसरी बार फिक्स्ड पेनल्टी का नोटिस

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीएम ऋषि सुनक ने एक वीडियो बनाया था. इस वीडियो को सरकार के लेवलिंग अप खर्च के लेटेस्ट राउंड को बढ़ावा देने के लिए इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था. जानकारी के अनुसार दूसरी बार सुनक को सरकार में रहने के दौरान फिक्स्ड पेनल्टी नोटिस दिया गया है. इससे पहले जून 2020 में तत्कालीन प्रधानमंत्री के लिए जन्मदिन की सभा में भाग लेने के लिए कोविड लॉकडाउन नियमों को तोड़ने के लिए नोटिस मिला था. उस समय के पीएम बोरिस जॉनसन और पत्नी कैरी पर भी पेनल्टी लगाई गयी थी.

28 दिनों के भीतर जुर्माना भरना होगा

फिक्स्ड पेनल्टी नोटिस कानून तोड़ने के लिए एक बॉन्ड(जुर्माना) है. इसका 28 दिनों के भीतर भुगतान करना होगा. अगर कोई जुर्माने का विरोध करना चाहता है तो पुलिस मामले की समीक्षा कर तय करेगी कि उसे जुर्माना वापस लेना है या मामले को अदालत में भेजेगी. उस समय विपक्षी लेबर पार्टी ने ऋषि सुनक पर निशाना साधा था. कहा था कि ऋषि इस देश में सीट बेल्ट, डेबिट कार्ड, ट्रेन सेवा और अर्थव्यवस्था का प्रबंधन करना नहीं जानते. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही