Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ये किरदारों की बस झांकी है, कई नाम आने बाकी हैं : बाबूलाल

Ranchi : रांची के पूर्व डीसी एवं आईएएस छवि रंजन की गिरफ्तारी के बाद भाजपा और बाबूलाल मरांडी राज्य सरकार पर हमलावर हो गए हैं. पूर्व सीएम एवं भाजपा विधायक दल नेता बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को ट्वीट कर सरकार को आड़े हाथों लिया. ट्वीट करते हुए एक पोस्टर जारी किया है. जिसमें छवि रंजन से लेकर सोरेन परिवार सहित कुल 10 नाम हैं. ये सभी वैसे नाम हैं, जो इन दिनों ईडी के रडार पर हैं. इनमें से कई लोगों को ईडी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, तो किसी सेअब भी पूछताछ का सिलसिला जारी है. बाबूलाल मरांडी ने इसमें लिखा है ``द झारखंड स्टोरी`` : और करप्शन के किरदार नाम दिया है. लिखा है ” ये कवर पोस्टर किरदारों की बस एक झांकी है…इंतजार कीजिए…बाकी किरदारों के नाम आने बाकी हैं.

बाबूलाल के पोस्टर में इनके नाम 

सोरेन परिवार, छवि रंजन, वीरेंद्र राम, पावर ब्रोकर, दाहू यादव, प्रेम प्रकाश, अमित अग्रवाल, विशाल चौधरी, पूजा सिंघल और पंकज मिश्रा. इन्होंने कहा कि ये बस कुछ ही किरदार हैं. अभी ईडी के रडार में कई और पावर ब्रोकर और अफसर आ सकते हैं. इसके बाद साबित हो जाएगा कि किस तरह एक आदिवासी मुख्यमंत्री के नाम पर घोटाले-पर घोटाले करता जा रहा है. झारखंड को लूटखंड बना दिया है.

ज्योतिषियों की सलाह पर गरीबों को खिचड़ी खिला रहे

बाबूलाल ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि झारखंड में लोगों की गाढ़ी कमाई और गरीबों का खून चूसने वाले कुछ भ्रष्ट अधिकारी, सत्ता संरक्षित और पोषित दलाल लुटेरे अब ईडी की कार्रवाई से बचने के लिए रांची से दिल्ली तक ज्योतिषों के दफ्तर का चक्कर काट रहे हैं. सत्ता के संरक्षण में भ्रष्टाचार की मलाई खाने और झारखंड के गरीबों, दलित-आदिवासियों का खून चूसने के बाद अब ज्योतिषियों की सलाह पर गरीबों को खिचड़ी खिला रहे हैं.

शराब का ठेका किसे मिलेगा, इसकी गोटी पहले सेट हो जाती थी

बाबूलाल मरांडी ने एक और ट्वीट कर कहा है कि झारखंड में किस कदर चौतरफा लूट मची है, यह उसका एक और नमूना है. उन्होंने कहा है कि 19 अप्रैल को सीएम को एक पत्र लिखा था. जिसमें बताया था कि शराब के लिए होने वाले ठेके में छत्तीसगढ़ की कौन सी कंपनियों को काम देने की गोटी टेंडर में पहले से ही सेट हो चुका था. उन्होंने झारखंड राज्य विवरेजेज कॉरपोरेशन महाप्रबंधन का पत्र जारी किया है. जिसमें कपंनियों के नाम हैं. इसे भी पढ़ें – धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-order-to-present-witness-in-rinku-singh-case-related-to-neeraj-murder-case/">धनबाद:

नीरज हत्याकांड से जुड़े रिंकू सिंह मामले में गवाह पेश करने का आदेश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही