Search

 
 
 

टी-20 क्रिकेट में ये मेरी सर्वश्रेष्ठ पारी, यह असंभव लग रहा था- विराट कोहली

 
T-20 World Cup :  सांस रोक देने वाले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया. जीत के बाद भावुक हुए जीत के हीरो विराट कोहली ने मैच के बाद कहा, "ठीक है, आज तक मैंने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली (2016 टी20 वर्ल्ड कप) की पारी मेरी सर्वश्रेष्ठ है. मैंने वहां 52 में 82 रन बनाए और आज मैंने 53 में से 82 रन बनाए. लेकिन मुझे लगता है, आज, मैं इसे एक लेवल उपर गिनूंगा क्योंकि खेल की भयावहता और स्थिति क्या थी. यह असंभव लग रहा था, लेकिन हार्दिक मुझे उस साझेदारी में धकेलते रहे और हम बस गहरे गए और बस हो गया."

मेरे पास शब्द नहीं हैं- विराट कोहली

उन्होंने कहा, "ठीक है, यह एक असली माहौल है. ईमानदारी से मेरे पास कोई शब्द नहीं है, मुझे नहीं पता कि यह कैसे हुआ. हार्दिक मुझसे कहता रहा कि बस विश्वास करो, अंत तक रहो. ईमानदारी से, मैं शब्दों के लिए खो गया हूं.” https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/vvv-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="350" />

पाकिस्तान ने 8 विकेट के नुकसान पर बनाए थे 159 रन

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे. खराब शुरुआत के बाद शान मसूद (नाबाद 52) और इफ्तिखार अहमद (51 रन) के अर्धशतक के दम पर वो भारत के खिलाफ एक लड़ने लायक टारगेट सेट कर पाए थे. अर्शदीप सिंह (3) और हार्दिक पांड्या (3) ने समय समय पर विकेट लेकर मैच में टीम की पकड़ बनाए रखी.

भारत की शुरूआत नहीं थी अच्छी

भारत के लिए भी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. हालांकि सलामी बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद विराट कोहली ने जीत के जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेते हुए एक कमाल की मैच जिताऊ पारी खेली. इस बीच कोहली को हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का साथ मिला, जिन्होंने 37 गेंदों में 40 रन बनाए. हरफनमौला प्रदर्शन के साथ पांड्या भी इस जीत के अहम करदार रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही