Search

यह राहुल या कांग्रेस की नहीं, गांधी और गोडसे की विचारधारा की लड़ाई है : अविनाश पांडेय

  • 2024 का चुनाव भी इसी  विचारधारा  को लेकर होगा 
  • झारखंड कांग्रेस के 13 दिवसीय कार्यक्रम जय भारत सत्याग्रह का रांची में हुआ समापन
Ranchi : झारखंड कांग्रेस के 13 दिवसीय जय भारत सत्याग्रह का समापन रविवार को रांची के पुराना विधानसभा मैदान में हुआ. रांची जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि करीब 37 सौ किमी इस सत्याग्रह का समापन हो रहा है. मगर यह केवल पड़ाव है. कांग्रेस को यह लड़ाई जारी रखनी होगी. क्योंकि यह लड़ाई राहुल गांधी या कांग्रेस की नहीं है. यह लड़ाई गांधी और गोड्से की विचारधारा की है. 2024 का चुनाव भी इसी दो विचारधारा को लेकर होगा. यह दूसरी स्वतंत्रता की लड़ाई होगी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी शुरू से ही मोदी सरकार की गलत नीतियों का विरोध करते रहे हैं. जब राहुल गांधी ने मोदी जी की सच्चाई को देश के सामने रखने की मांग करना शुरू किया, तो भाजपा को मिर्ची लगनी शुरू हुई. कांग्रेस को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, मगर कांग्रेस का मानना है कि कहीं न कहीं इसमें गलती हुई है. आगे की कानूनी लड़ाई में निश्चित ही जीत हमारी होगी.

राजतंत्र और तानाशाही को स्थापित करना चाहते हैं मोदी जी

अविनाश पांडेय ने कहा कहा राहुल गांधी को न केवल सदन में बोलने से रोकने के लिए उनकी सदस्यता हड़बड़ाहट में खत्म कर दी गयी, उन्हें  बेघर भी कर दिया गया. उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आते ही कांग्रेस द्वारा खड़ी गयी परिसंपत्ति को गिरवी रखना, बेचने का काम शुरू कर दिया गया. देश की जनता का पैसा अपने बिजनेस पार्टनरों, उद्योगपतियों को देने काम किया गया. चाहे वह नोटबंदी का पैसा हो या फिर परिसंपत्ति बेचने का. जिस कांग्रेस ने अंग्रेजी शासन जैसे तानाशाह शासन का अंत कराया, राजतंत्र का अंत कराया, वही मोदी जी आज फिर देश में राजतंत्र और तानाशाही को स्थापित करना चाहते हैं. जिसे कांग्रेस कभी स्वीकार नहीं करेगी, देश की जनता की लड़ाई कांग्रेस और राहुल गांधी लड़ते रहेंगे.

सैकड़ों की संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, विधायक दल के नेता एवं मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, विधायक प्रदीप यादव, राजेश कच्छप, नेहा शिल्पी तिर्की, सांसद गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, शहजादा अनवर, जलेश्वर महतो, अजय नाथ शाहदेव, गुंजन सिंह, रमा खलखो, आभा सिन्हा, राकेश सिन्हा, राजीव रंजन प्रसाद, सुरेश बैठा, मदन मोहन शर्मा, रांची जिला अध्यक्ष राकेश किरण महतो, महानगर अध्यक्ष डॉ कुमार राजा सहित कई सैकड़ों की संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए. किसने क्या कहा ----

कांग्रेसी विचारधारा को दबाया नहीं जा सकता : आलमगीर 

कांग्रेस विधायक दल नेता एवं मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि कांग्रेस एक पार्टी नहीं विचारधारा है. वतन को आजाद कराने वाली पार्टी को दबाया नहीं जा सकता है. कोई भी सरकार सच बोलने से नहीं रोक सकती है. आप संसद में बोलने नहीं देंगे तो हम जनता के बीच जाएंगे. जनता हमारी आवाज सुनेगी. क्योंकि राहुल गांधी देश की जनता की आवाज को सदन में उठाते रहे हैं. तानाशाही करके किसी के बोलने के अधिकार को आप रोक नहीं सकते हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/12-4.jpeg"

alt="" width="1032" height="581" />

मोदी चोर का मौसेरा भाई : सुबोधकांत सहाय

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि जो मां-पुत्र 2004 में देश की पीएम की कुर्सी को ठुकरा दिया हो, जिस परिवार ने अपनी कुर्बानी देश के लिए दे दिया हो. वह देशद्रोही कैसे हो सकता है. क्या इस देश में सच बोलना देशद्रोह है. मोदी चोर के मौसेरे भाई हैं, इसलिए अडाणी की बात उठाने पर उन्हें तकलीफ होती है. सभी कुछ बेच दिया. जो बचा है, उसे भी बेच दिया जाएगा. अब उनकी नजर एचईसी पर है. एचईसी भी मित्र मंडली को दे दी जायेगी. मगर वह किसी भी कीमत पर एचईसी को बिकने नहीं देंगे.

अडाणी दूसरे नंबर के उद्याेगपति कैसे बन गए : प्रदीप यादव

विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि 2014 के पहले की नमक, गैस, केरेसिन की दर और आज की दर देंखे, पता चल जाएगा कि महंगाई कहां पहुंच गयी. 2 करोड़ नौकरी देने और महंगाई कम करने का वादा करने वाली मोदी सरकार ने केवल अपने मित्र मंडली को खुश करने में देश को गिरवी रखना शुरू कर दिया. मोदी जी को बताना चाहिए महज 5 साल में अडाणी दूसरे नंबर के उद्योगपति कैसे बने गए. 2017 में यही रघुवर सरकार ने ऊर्जा नीति को दरकिनार करते हुए गोड्डा में अडाणी पावर प्लांट बैठाने के लिए जमीन दे दी थी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/13-1.jpeg"

alt="" width="1032" height="581" />

यह देश की आजादी की दूसरी लड़ाई है : बंधु तिर्की

पूर्व मंत्री एवं कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि यह लड़ाई देश की आजादी की दूसरी लड़ाई है. यह लड़ाई इस देश से मोदी के सफाये तक जारी रहेगा. उन्होंने प्रभारी से मांग की कि वह राज्य सरकार पर दबाव बनाएं कि जल्द से जल्द विस्थापन आयोग बने. सरना धर्म कोड एवं पांचवीं अनुसूची सहित कई जनजातियों को एसटी सूची से बाहर करने को लेकर राष्ट्रपति से मिलने की मांग भी प्रभारी से की.

2024 देश के लिए निर्णायक होगा : गीता कोड़ा

कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि देश के लिए 2024 की लड़ाई बहुत निर्णायक होगी. क्योंकि यह लड़ाई दो विचारधारा के बीच लड़ी जाएगी. एक विचारधारा गोडसे की और दूसरी विचारधारा गांधी की. वह गांधी जिसने अंग्रेजी शासन को उखाड़ फेंका और दूसरी विचारधारा जिसने गांधी की हत्या कर डाली. ये ढोंगी लोग हैं. ढोंग करके सत्ता में आए और सबकुछ बेचने पर उतारू हैं.

गलतफहमी को दूर करें अभिभावक : राजेश कच्छप

कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने मंच से प्रभारी से निवेदन करते हुुए कहा कि वह कांग्रेसी विचारधारा से जुड़े हुए हैं. कोई गलतफहमी हो गयी है परिवार के बीच. अभिभावक का कर्त्तव्य है कि उस गलतफहमी को दूर करें. अगर लगता है कि उनके द्वारा कोई गलती हुई, तो सजा मिलनी चाहिए. आप मेरे अभिभावक हैं, परिवार के सदस्यों को विश्वास में लेते हुए गलतफहमी को दूर किया जाए, ताकि हम भी पूरे जोश के साथ कांग्रेस की विचारधारा की लड़ाई को आगे ले जा सकें. क्योंकि उनके खून में कांग्रेसी विचारधारा है. किसी भी कीमत पर विचारधारा के साथ खिलवाड़ नहीं करने देंगे. इसे भी पढ़ें – चाईबासा">https://lagatar.in/conspiracy-of-naxalites-failed-in-chaibasa-ied-recovered-in-search-operation-of-security-forces/">चाईबासा

में नक्सलियों की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों के सर्च अभियान में IED बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp