Search

 
 
 

एक बार फिर डराने लगी है ये तस्वीर, रिम्स ट्रॉमा सेंटर में जांच के लिए लगी लोगों की भीड़, किया हंगामा

 
Ranchi : राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान "रिम्स" के ट्रॉमा सेंटर की ये तस्वीर डराने लगी है. तस्वीर कोरोना के बढ़ते संक्रमण को दिखाता है. ट्रामा सेंटर के बाहर सैंकड़ों की संख्या में संदिग्ध व्यक्ति कोविड जांच के लिए पहुंच रहे हैं. जांच के लिए आए लोगों की भीड़ के कारण अव्यवस्था भी देखा जा रहा है. जांच के लिए आए लोगों ने कहा कि घंटों कतार में खड़े रहने के बावजूद भी कुछ लोग स्टाफ होने का हवाला देकर अपना जांच करवा ले रहे हैं. और जो लोग लंबे समय से लाइन में खड़े हैं. उन्हें कोई देखने वाला तक नहीं है.  

रिम्स इमरजेंसी में भर्ती है मरीज और जांच के लिए घंटों करना पड़ रहा है इंतजार

वहीं गिरिडीह से आए मरीज के परिजन ने कहा कि कोरोना जांच के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. परिजन ने कहा कि मरीज रिम्स के इमरजेंसी में एडमिट है और कोविड का रिपोर्ट मांगा जा रहा है. लेकिन यहां लंबे समय से जांच के लिए खड़े रहने के बावजूद भी अब तक जांच नहीं हुआ है. [caption id="attachment_44679" align="aligncenter" width="600"]https://english.lagatar.in/wp-content/uploads/2021/04/rims-new.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रिम्स ट्रामा सेंटर में कोविड जांच के लिए आये लोगों की भीड़[/caption]

अव्यवस्था के बीच रिम्स गार्ड से उलझे जांच के लिए आए लोग

वही रिम्स ट्रॉमा सेंटर के बाहर बढ़ी अव्यवस्था के बीच ड्यूटी पर तैनात गार्ड जब लोगों को समझाना चाहा तो इस दौरान जांच के लिए आए लोग रिम्स के गार्ड से उलझ गए. दरअसल रिम्स के ट्रॉमा सेंटर के बाहर दस  रुपए का एक नोट गिरा हुआ था. जिसे एक व्यक्ति ने उठा लिया था. इस दौरान गार्ड के समझाने पर कुछ लोग झगड़ा करने लगे. वहीं ड्यूटी पर तैनात गार्ड लोगों को पैसा उठाने से मना कर रहा था. साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए भी कह रहा था. इससे नाराज जांच कराने आए लोग कुछ वक्त के लिए हंगामा करने लगे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही