Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वुहान बना चीन का ये प्रांत, 90% आबादी कोरोना संक्रम‍ित

New Delhi : चीन में एक बार फ‍िर कोरोना ने तबाही मचानी शुरू कर दी है. चीन के शहर दर शहर कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं. चीन का हेनान प्रांत 90% आबादी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई. हेनान चीन का तीसरा सबसे आबादी वाला प्रांत है. हेनान के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने ही यह जानकारी दी है. इससे पहले कोरोना की पहली लहर में चीन के वुहान प्रांत में कोरोना ने इसी तरह से तबाही मचाई थी. वुहान से ही दुन‍िया का पहला कोरोना का केस मिला था. मीड‍िया रिपोर्ट के मुताबि‍क 6 जनवरी तक हेनान में कोरोना संक्रमण दर 89.0 प्रतिशत था. बता दें क‍ि भारी व‍िरोध के कारण पिछले महीने जीरो कोविड पॉलिसी चीन ने खत्म की थी. इसके बाद से ही चीन में कोरोना के केस तेजी से बढ़े हैं. मीड‍िया रिपोर्टस की मानें तो चीन में अस्पतालों में लंबी-लंबी लाइन लग रही है. कई शहरों के अस्पतालों में इलाज के लिए बेड नहीं बचे. दवाओं की भी भारी क‍िल्‍लत है. यहां श्मशानों में लंबी-लंबी लाइन लग रही थी. लोगों को अंतिम संस्कार करने के लिए इंतजार करना पड़ रहा था. इन सबके बावजूद चीन ने अपने बॉर्डर पूरी तरह से खोल दिए हैं. इतना ही नहीं चीन से विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए क्वारंटीन नियमों को भी खत्म कर दिया है.

दुनियाभर में कोरोना का हाल ?

दुनियाभर में कोरोना के पिछले 1 हफ्ते में 2,914,908 केस मिले हैं. इनमें से सबसे ज्यादा केस जापान में मिले हैं. जापान में पिछले 1 हफ्ते में कोरोना के 1,174,110 केस मिले हैं. वहीं दक्षिण कोरिया में 403,800 केस, अमेरिका में 187,814 केस, ताइवान में 182,443 केस मिले हैं. वहीं, मौत की बात करें तो दुनियाभर में एक हफ्ते में कोरोना से 11,126 की मौत हुई है. इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु">https://lagatar.in/high-level-drama-in-tamil-nadu-argument-with-cm-stalin-governor-walks-out-of-assembly/">तमिलनाडु

में हाई लेवल ड्रामा : सीएम स्टालिन से तकरार, राज्यपाल ने विधानसभा से किया वॉकआउट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही