Search

 
 
 

झारखंड में इस बार ज्यादा सतायेगी सर्दी

 
Ranchi : झारखंड में इस बार सर्दी सितम ढायेगी. अक्टूबर महीना खत्म होने को है और शाम ढलते ही सर्दी बढ़ने लगी है. मौसम वैज्ञानिकों ने अगले चार दिनों के दौरान तापमान में तीन-चार डिग्री नीचे आने की संभावना व्यक्त की है. इसके मुताबिक, चार नवंबर तक रांची का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे आ सकता है. यह तापमान पिछले साल की तुलना में दो डिग्री कम है. मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मार्च महीने में प्री मॉनसून सीजन से लेकर अब तक हर अंतराल पर बारिश हुई है. इससे धरती की सतह और वातावरण ज्यादा नम है. नवंबर और उसके बाद के महीने में पश्चिमोत्तर भाग से आनेवाली विक्षोभ की ठंडी हवाओं के कारण सर्दी बढ़ जाती है. मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले साल से इस बार सर्दी थोड़ी ज्यादा है. अक्टूबर माह खत्म हो चुका है. शुष्क और ठंडी हवाएं झारखंड आ रही हैं. आम तौर पर नवंबर से मार्च तक झारखंड पर विक्षोभ का असर पड़ता है. इससे यहां बादल छाते हैं और बारिश भी होती है. इस दौरान उत्तरी भाग स्थित तराई से ठंडी हवाएं जनजीवन को सिहराती है.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही