Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अबकी बार 400 पार, फिर भाजपा सरकार : आदित्य साहू

Advertisement
Advertisement

राज्यसभा सांसद, प्रदेश महामंत्री सह प्रमंडलीय प्रभारी आदित्य साहू ने किया भाजपा कार्यालय का उद्घाटन

Medininagar : मेदिनीनगर स्थित महिंद्रा शोरूम के बगल में भारतीय जनता पार्टी प्रधान कार्यालय का उद्घाटन हुआ. उद्घाटन राज्यसभा सांसद, प्रदेश महामंत्री सह प्रमंडलीय प्रभारी आदित्य साहू, पलामू लोकसभा प्रभारी विनय लाल, जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, भवनाथपुर विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष भानू प्रताप शाही, डाल्टनगंज विधायक आलोक चौरसिया, प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर पासवान, पूर्व सांसद मनोज कुमार, पलामू लोकसभा क्षेत्र के संयोजक विपिन बिहारी सिंह, सहसंयोजक अलखनाथ पांडे, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम नारायण दुबे, प्रथम महापौर अरुणा शंकर आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड की जनता प्रधानमंत्री को लोकसभा की सभी 14 सीटों पर विजय का आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है. अबकी बार 400 पार, फिर एक बार भाजपा सरकार.

वीडी राम, भानू प्रताप और आलोक चौरसिया ने भी किया संबोधित

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की योजनाओं के साथ भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचेंगे. भवनाथपुर विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष भानू प्रताप शाही ने मंडल अध्यक्षों को प्रत्येक बूथ से भाजपा के प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया. विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा इस बार 400 से ज़्यादा सीट प्राप्त करेगी और पलामू लोकसभा में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेगी. कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम नारायण दुबे व विपिन बिहारी सिंह ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिलाध्यक्ष तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कर्तव्य निष्ठा के साथ अपनी दक्षता के साथ कार्यरत रहते हैं और पिछले कई चुनाव में कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही अपेक्षाकृत परिणाम भी मिल रहा है. इसी कार्यालय से पलामू लोकसभा चुनाव का संचालन किया जाएगा.

मौके पर ये रहे मौजूद 

मौके पर प्रेम सिंह, परशुराम ओझा, मुकेश निरंजन सिन्हा, आंनद शंकर, ठाकुर महतो, शिवधारी राम, विनोद सिंह, विजय नंद पाठक, नरेंद्र पांडे, विभाकर नारायण पांडे, अविनाश वर्मा, दुर्गा जौहरी, रविंद्र सिंह, रूपा सिंह, विजय ओझा, ईश्वरी पांडे, ममता भुइयां, धर्मेंद्र उपाध्याय, ज्योति पांडे, श्वेतांग गर्ग, अरविंद सिंह, अरविंद गुप्ता, रामचंद्र यादव, धीरेंद्र दुबे, अभिमन्यु तिवारी, जय दुबे, शिव कुमार मिश्रा, सोमेश सिंह, कुमार गौरव, अविनाश सिंह छोटू, किशन मखड़िया, दीपक सिंह, रणजीत सिंह, रंजीत चंद्रवंशी, कृष्ण गुप्ता, संजय कुमार, कमल कुमार अंकू, संजय गुप्ता, सुनील गुप्ता, राजहंस अग्रवाल, पंकज शर्मा, अनिमेष सिंह, आनंद सिंह, विजय पाठक, शंभू राम, शशिभूषण पांडे, मनीष पांडे, श्यामजी चौधरी, साकेत सिंह, राकेश पांडेय, विजय ठाकुर, मनीष भिवानिया आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/vinod-singh-close-to-hemant-soren-reached-ed-office/">हेमंत

सोरेन के करीबी विनोद सिंह पहुंचे ईडी ऑफिस, पति से मिलीं कल्पना सोरेन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही