Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विरासत की राजनीति करने वालों को झारखंड के संघर्ष का बोध नहीं : सुदेश महतो

Ranchi : आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि विरासत की राजनीति करने वालों को झारखंड के संघर्ष का बोध नहीं है. विरासत के नाम पर राजनीति में उभरने वाले लंबे समय तक नहीं टिकते. हमें झारखंड की विरासत को बचाए रखने के लिए संघर्ष करना होगा. उन्होंने आजसू पार्टी के सभी जिलों के अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया प्रभारियों की बैठक में ये बातें कही. उन्होंने पार्टी के जन संग्रह धन संग्रह कार्यक्रम को नई ऊर्जा के साथ पुनः गति देने पर जोर दिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/131.jpg"

alt="" width="1280" height="590" />

जमीन पर बैठने वाला चेहरा ही हमारा लीडर 

उन्होंने कहा कि जमीन पर बैठने वाला चेहरा ही हमारा लीडर है. जब यह समाज जाग जायेगा, तो कोई परिवार (बाप- भाई) के नाम पर राजनीति नहीं चमका पायेगा. उन्होंने कहा कि इस प्रदेश की ख्वाहिशें बहुत हैं. ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए चुनौतियां स्वीकार करते हुए राजनीति में अपनी भूमिका और जगह सुनिश्चित करनी होगी. आजसू के साथ झारखंड में आंदोलन का इतिहास जुड़ा है. राजनीति में उतार-चढ़ाव आती रहती है, लेकिन, हमारी पहचान और वजूद कायम है. आने वाले समय में परिदृश्य बदलने का संकल्प लेकर बढते रहना है. इसे भी पढ़ें– जमशेदपुर">https://lagatar.in/new-mgm-hospital-of-500-beds-to-be-built-in-jamshedpur-for-396-crores/">जमशेदपुर

में 396 करोड़ में बनेगा 500 बेड का नया एमजीएम हॉस्पिटल

चोरी और सीनाजोरी भी की तर्ज पर चल रही सत्ता : चंद्रप्रकाश चौधरी

इस मौके पर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि झारखंड में सत्ता चोरी और सीनाजोरी भी की तर्ज पर चल पड़ी है. ईडी के छापे सत्ता के इर्द गिर्द रहने रहने वाले के यहां पड़ रहे हैं. इन छापों में जो चीजें मिल रही हैं, तथ्य सामने आ रहे हैं, वह सब उनकी लूट को प्रमाणित करता है. आजसू के कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की लूट और झूठ को आम जनता के बीच पहुंचाएं. उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में अराजकता का माहौल है.

विषयों और विचारों के साथ सरकार को घेरें: लंबोदर महतो

लंबोदर महतो ने कहा कि सोशल मीडिया के सकारात्मक पक्षों को अपनाने की जरूरत है. टि्वटर, इंस्टाग्राम, ब्लॉग का इस्तेमाल अधिक हो और इसमें सामूहिकता दिखे. भाषा पर ध्यान जरूरी है. बैठक में पार्टी की केंद्रीय संगठन सचिव शालिनी गुप्ता, प्रवक्ता देवशरण भगत, विनय भरत, गुंजल इकीर मुंडा ने सांगठनिक क्षमता बढ़ाने और सोशल मीडिया पर प्रभावी छाप दिखाने पर जोर दिया. इनके अलावा राजनीति में सोशल मीडिया के प्रभाव, मीडिया की भूमिका पर कई जानकारों ने विस्तार से चर्चा की. कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी ने किया. बैठक में मुख्य तौर पर पूर्व विधायक उमाकांत रजक, कुशवाहा शिवपूजन मेहता, रोशन लाल चौधरी, राजेंद्र मेहता, नंदू पटेल, नीरू शांति भगत, सुबोध प्रसाद, तरुण गुप्ता, तिवारी महतो, बनमाली मंडल, परवाज खान आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– झारखंड">https://lagatar.in/5-assembly-seats-of-gujarat-are-responsible-for-12-leaders-of-jharkhand-bjp/">झारखंड

भाजपा के 12 नेताओं के जिम्मे गुजरात की 5 विधानसभा सीटें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही