Search

 
 
 

परिवार और पैसे की राजनीति करने वाले मोदी को हटाने के लिए हो रहे एकजुट : बाबूलाल

 
  • पूर्व आईएएस विजय कुमार सिंह अपने समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल
Ranchi : कोल्हान के पूर्व आयुक्त रहे रिटायर्ड आईएएस अफसर विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोग सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए. प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी. इस मौके पर मरांडी ने कहा कि विपक्षी एकता के नाम पर परिवार और पैसे की राजनीति करने वाले, भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे दल और नेता मोदी के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं. राष्ट्र विरोधी शक्तियां उनके आदर्श बन रहीं. वे सनातन का विरोध , भारत का विरोध करना अपना धर्म समझ रहे हैं. जिन लोगों ने देश को वर्षों तक विकास से वंचित रखा, वे आज परेशान हैं. झारखंड की आज यही स्थिति है. परिवार, भ्रष्टाचार , अत्याचार में शामिल हेमंत सरकार जनता को दिग्भ्रमित कर रही है.

बिना भेदभाव किए मोदी सभी का विकास कर रहे 

उन्होंने कहा कि आज भाजपा से जनता का जुड़ाव लगातार बढ़ रहा है. जनता सबका साथ, सबका विकास पर विश्वास करने लगी है. इसलिए देश को मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ता देखने के लिए आम जनता ने अपनी ताकत झोंक दी है. उन्होंने सदस्यता ग्रहण करने वालों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे अनुभवी लोगों की योग्यता और कार्यक्षमता का पार्टी को लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि आज मोदी के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा, आदिवासी, दलित, पिछड़े सभी का बिना भेदभाव के विकास हो रहा है. गांव- गरीब विकास की मुख्य धारा से जुड़ रहे हैं. डिजिटल क्रांति से देश में व्यापक परिवर्तन हुए हैं. इस मौके पर प्रदेश महामंत्री और सांसद आदित्य साहू, बालमुकुंद सहाय सहित कई ने अपने विचार रखे.

मोदी के नेतृत्व से प्रभावित होकर भाजपा में आया- विजय कुमार सिंह

सदस्यता ग्रहण करते हुए पूर्व आयुक्त विजय कुमार सिंह ने प्रदेश भाजपा नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि अवकाश प्राप्ति के बाद अनुभव एवं क्षमता को भाजपा के साथ जुड़ कर देश सेवा में लगाने की इच्छा हुई. उन्होंने कहा कि मोदी जी का नेतृत्व, पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों ने मुझे जुड़ने के लिए प्रभावित किया. उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी कार्य देगी, उसे हरसंभव पूरा करने की कोशिश करूंगा.उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत का सकल घरेलू उत्पाद दर 6% से ज्यादा हुआ है, जो बड़ी उपलब्धि है. आज सभी क्षेत्रों में भारत तेजी से विकास कर रहा है.

इन्होंने सदस्यता ली

विजय कुमार सिंह के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सेवानिवृत्त राज्य अग्निशमन अधिकारी सुधीर कुमार वर्मा, पूर्व पुलिस उपाधीक्षक ललन ठाकुर, सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश जीके दुबे, संजय अग्रवाल, रिंकू गडिया , प्रभाष कुमार झा, प्रभाकर, एकांत, आशीष साहू, श्रीप्रकाश, सागर साहू, सुमित रंजन, अभिनंदन शर्मा, अभिप्रय वर्मा सहित झामुमो और आजसू के कार्यकर्ता निरंजन पांडेय, प्रदीप चौबे, फलजीत महतो, अजय ठाकुर, मोहम्मद सलीम अंसारी, गणेश आगीवाल आदि ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इसे भी पढ़ें – महिला">https://lagatar.in/supreme-court-refuses-to-allow-woman-to-abort-pregnancy-beyond-26-weeks/">महिला

को 26 सप्ताह से अधिक का गर्भ गिराने की अनुमति देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही