Simdega : प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने मांग करते हुए कहा कि भाजपा नेता सुमित केसरी पर फायरिंग करने वालों की जल्द गिरफ्तारी हो. बीती रात अपराधियों ने भाजपा पालकोट मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुमित केसरी को गोली मार दी और सिर को पत्थर से कूच दिया. फिलहाल सुमित केसरी रांची मेडिका में भर्ती हैं और जीवन और मौत से जूझ रहे हैं. वहीं घटना से आहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें– सोनिया-">https://lagatar.in/sonia-rahul-should-raise-the-issue-of-sarna-dharma-code-in-parliament-dharmaguru-praveen-oraon/">सोनिया-
राहुल संसद में उठाएं सरना धर्म कोड का मसला : धर्मगुरु प्रवीण उरांव
पर रहे निकायकर्मी, कोडरमा बाजार में नहीं हुई सफाई
राहुल संसद में उठाएं सरना धर्म कोड का मसला : धर्मगुरु प्रवीण उरांव
भाजपा ने उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
भाजपा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस घटना की भर्त्सना करती है. साथ ही पुलिस से अविलंब अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करती है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होती है तो भाजपा उग्र आंदोलन करेगी. भाजपा नेता ने कहा कि झारखंड में जब भी गैर भाजपा सरकार आती है, अपराधियों के हौसले बुलंद हो जाते हैं. अपराधियों का टारगेट भाजपा कार्यकर्ता होते रहे हैं. इसे भी पढ़ें– हड़ताल">https://lagatar.in/municipal-workers-on-strike-no-cleaning-done-in-koderma-market/">हड़तालपर रहे निकायकर्मी, कोडरमा बाजार में नहीं हुई सफाई
Leave a Comment