Search

 
 
 

रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वाले, राम को काल्पनिक बताने वाले कर रहे आस्था की बात, कांग्रेस-सपा पर योगी का तंज

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. विपक्ष भाजपा-आरएसएस पर हमलावर है. सपा-कांग्रेस को एक तरह से 2027 विस चुनाव(यूपी) का मुद्दा मिल गया है.
 
मुख्यमंत्री योगी

 Lucknow :  राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. विपक्ष भाजपा-आरएसएस पर हमलावर है. सपा-कांग्रेस को एक तरह से 2027 विस चुनाव(यूपी) का मुद्दा मिल गया है. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ  विपक्ष के हमलों का उन्हीं की भाषा में जवाब दे रहे है

 

आज मंगलवार को प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में योगी ने विपक्ष पर करारा हमला किया. उन्होंने आरोप लगाया कि  समाजवादी पार्टी और कांग्रेस  मुद्दाविहीन है. इसलिए वे समाज को जाति और आस्था के  आधार पर बांटने की राजनीति कर रहे हैं.

 

मुख्यमंत्री ने योगी ने कहा कि पूर्व में भगवान राम और भगवान कृष्ण के अस्तित्व को नकारने वाली कांग्रेस  अब खुद को आस्तिक बताने लगी है.योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और सपा की सरकारें धार्मिक स्थलों के पुनरुत्थान के लिए मिलने वाली राशि कब्रिस्तानों पर खर्च करने में लगाती थीं. वह रामभक्तों पर गोलियां चलवाती थीं.

 

योगी ने उन्हें चेताते हुए कहा कि देश अब कांग्रेस और सपा के चंगुल में फंसने वाला नहीं है.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस कथित चोरी को आधार बनाकर हिंदू आस्था पर प्रहार करने की कोशिश में विपक्ष लगा हुआ है,  उसकी जांच के लिए पहले ही एसआईटी गठित की जा चुकी है. एसआईटी दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी.

 

उन्होंने हमलावर होते हुए कहा,  वक्फ की जमीनें जिनका इस्तेमाल गरीबों और कमजोर तबकों के हित में होना चाहिए था, उन पर कब्जों और अनियमितताओं पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस कभी मुंह नहीं खोलती.CM योगी ने तंज कसा कि  वक्फ की जमीनों की कथित लूट पर सपा-कांग्रेस के मुंह में फेविकॉल लग जाता है.

 

पूछा कि कांग्रेस भगवान राम और भगवान कृष्ण को काल्पनिक बताती रही थी, उस समय क्या हिंदुओं की आस्था आहत नहीं होती थी. कहा कि जब रामभक्तों पर गोलियां चली., कांवड़ यात्रा रोकी गयी,  श्री कृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन में बाधाएं पहुंचायी गया,  तब भी हिंदू आस्था पर चोट पहुंची थी, लेकिन उस समय विपक्ष ने चुप्पी साध ली थी.  
 


  

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

     

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही