Search

 
 
 

महाजनी प्रथा का विरोध करने वाले खुद महाजन बन बैठे- सुदेश

 
Ranchi: रविवार को अरगोड़ा मैदान में आजसू पार्टी की ओर से मिलन समारोह का आयोजना किया गया. मिलन समारोह में जीतेंद्र सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. साथ ही जेएमएम नेता शाहजहां मंसूरी और रांची निवासी मो.कैफ, उमर अली, आफताब अलाम समेत कई लोग भी पार्टी का दामन थामा. समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने कहा ‘महाजनी प्रथा’ का विरोध करने वाले लोग आज झारखंड राज्य में खुद महाजन बन बैठे हैं. यह राज्य सिर्फ वोट से नहीं बेहतर नेतृत्व से चलेगा. हमारा एक मात्र ध्येय राज्य को संवारना है. राज्य के समेकित विकास के लिए आपका साथ और आपका भरोसा चाहिए. सुदेश ने आगे कहा कि शहर की चकाचौंध में शहर की मूलभूत आवश्यकताएं छिप जाती हैं. झुग्गी- झोपड़ी में रहने वाले गरीब के बेटे के भविष्य को भी सुरक्षित करना होगा. गरीबों के चेहरों पर मुस्कान लाना मेरा लक्ष्य है. सरकार के पास लोगों के जीवन में सुधार के लिए कोई प्लान नहीं है. शहरी परिवेश को स्मार्ट बनाने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-18-feb-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।18 FEB।।रांचीः महिला ने थानेदार पर लगाए गंभीर आरोप।।हजारीबागःभू-माफिया के हौसले बुलंद।।बिहारः पकड़वा शादी का खूनी अंत।।बेरोजगारी मुद्दे पर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा।।कांग्रेस भ्रष्टाचार, परिवारवाद की जननी- पीएम।।समेत कई अहम खबरें।।
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही