Search

 
 
 

जनसमर्थन की बात करने वाले बोरिया-बिस्तर बांध कर निकल लिये- बाबूलाल

 
Ranchi: सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री संग यूपीए विधायकों के लतरातू ट्रिप पर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि कल तक जो जनसमर्थन और न डरने के डीएनए की बात करते नहीं थक रहे थे, वे आज खुद बोरिया-बिस्तर बांध कर निकल लिए. खुद के बनाए झूठ के महल में ही अब इनको डर सताने लगा है. अब ये विक्टिम कार्ड खेलेंगे फिर खुद के झूठ को छिपाने की झूठी कोशिश भी करेंगे. इसे पढ़ें- सातवां">https://lagatar.in/seventh-pay-revision-state-employees-got-the-facility-to-choose-pay-fixation-option/">सातवां

वेतन पुनरीक्षण : राज्यकर्मियों को वेतन निर्धारण विकल्प का चयन करने की मिली सुविधा

हेमंत पर बोला हमला

बाबूलाल ने कहा कि हेमंत जब विपक्ष में थे तो सीएनटी पर हल्ला करते रहे और सोहराय भवन की करोड़ों की आदिवासी रैयती जमीन कौड़ियों में ले लिये. मुख्यमंत्री ने झारखंड को लूट का चारागाह बना दिया. उन्होंने खान मंत्री रहते हुए खान लीज लिया. वन मंत्री रहते हुए उसी लीज के लिए क्लीयरेंस लिया. उद्योग मंत्री रहते हुए पत्नी के लिए आदिवासी उद्योग के लिए दी जाने वाली जमीन ले ली. हमारा सोना झारखंड उनके कारण बदनाम हुआ है. भोले-भाले आदिवासियों को छलने के लिए उन्हें सजा तो मिलनी ही चाहिए. इसे भी पढ़ें- चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-separate-officer-quarters-will-be-built-for-tata-college-retirement-age-may-increase-for-non-teaching-employees/">चाईबासा

: टाटा कॉलेज के लिए अलग से बनेगा ऑफिसर क्वार्टर, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की बढ़ सकती है रिटायरमेंट की उम्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही