Search

 
 
 

जिस अधिकारी पर कभी कानून व्यवस्था बनाये रखने की थी जिम्मेवारी, आज वही चल रहा फरार

 
Ranchi :  जिस अधिकारी के ऊपर कभी जिले की कानून व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेवारी थी, आज वही गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा है. हम बात कर रहे हजारीबाग के पूर्व सदर एसडीओ अशोक कुमार की. पूर्व एसडीओ गिरफ्तारी के डर से फरार हो गये हैं. अशोक कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके चतरा (सिमरिया), हजारीबाग, रांची, पटना सहित अन्य ठिकानों पर तलाश कर रही है. लेकिन अब तक एसडीओ का कुछ पता नहीं चला है. वहीं दूसरी तरफ बीते 31 जनवरी को हजारीबाग कोर्ट ने पूर्व एसडीओ अशोक कुमार की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी.

सरकारी कार्यालयों में  दे रहे हैं छुट्टी के लिए आवेदन

जानकारी के मुताबिक, पूर्व एसडीएम अशोक कुमार अब भी सरकारी कार्यालयों में छुट्टी के लिए आवेदन दे रहे हैं. इस संबंध में ताजा मामला 25 जनवरी को सामने आया है, जब उन्होंने कार्मिक विभाग में इलाज के लिए 26 जनवरी से 26 मार्च तक अवकाश मांगा. इसमें उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पहले उन्होंने पत्नी के श्राद्धकर्म और इलाज के लिए भी अवकाश लिया था. बता दें कि अनीता देवी के निधन के बाद उनके भाई राजू कुमार गुप्ता ने बहन के ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनके जलने की घटना में अशोक कुमार और उनके परिवार के सदस्य शामिल थे. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही