Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रपिता के विचार और आदर्श किसी भी हाल में जीवन से समाप्त नहीं होने देना चाहिए : हेमंत

Ranchi : पूरा देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि मना रहा है. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि हम सभी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार, आदर्श और संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए. आज का दिन देश के लिए स्मरणीय दिन है. किसी भी हाल में उनके विचारों को समाप्त नहीं होने देना चाहिए. इससे पहले मुख्यमंत्री और राज्यपाल रमेश बैस ने मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट किया और लिखा कि `बापू की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन’. बता दें कि देश की आजादी में महात्मा गांधी के योगदान को देखते हुए 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. इसे भी पढ़ें - चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-forest-department-is-resourceless-how-will-the-cashew-forest-be-saved-from-fire-in-summer/">चाकुलिया

: वन विभाग है संसाधन विहीन, गर्मी में आग से कैसे बचेंगे काजू के जंगल?

कलाकारों ने की बापू के प्रिय भजन की प्रस्तुती

इस अवसर पर बापू वाटिका स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर भजन मंडली के कलाकारों ने बापू के प्रिय भजन `वैष्णव जन तो तेने कहिए जो पीर पराई जाने रे` तथा रामधुन प्रस्तुत किए. मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन भी रखा गया. इस अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने चरखा चलाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/bapu-vatika.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

कई गणमान्य लोग रहें उपस्थित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/bapu-vatika2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि देने वालों में रांची की मेयर आशा लकड़ा, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक सी.पी.सिंह, विधायक समरी लाल आदि शामिल थे. इस दौरान दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल आयुक्त प्रवीण टोप्पो, रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, खादी बोर्ड के मैनेजर विभूति राय, टाना भगत समुदाय के प्रतिनिधि सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - कर्नाटक">https://lagatar.in/singer-kailash-kher-attacked-during-show-in-karnataka-accused-arrested/">कर्नाटक

में शो के दौरान सिंगर कैलाश खेर पर हमला, आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही