Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से हजारों अभ्यर्थियों ने निकाली संविधान यात्रा, अल्बर्ट एक्का चौक पर दे रहे धरना,पुलिस मुश्तैद

जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, विसंगतियों और अभ्यर्थियों ने लंबित मांगों को लेकर तीन बजे संविधान यात्रा निकाली है. हालांकि तेज बारिश होने की वजह से कुछ देर के लिए अभ्यर्थियों का काफिला रूका था, मगर फिर बारिश हल्का होते ही सभी एकजुट होकर अल्बर्ट एक्का चौक की ओर बढ़ रहे हैं.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, विसंगतियों और अभ्यर्थियों ने लंबित मांगों को लेकर तीन बजे संविधान यात्रा निकाली है. हालांकि तेज बारिश होने की वजह से कुछ देर के लिए अभ्यर्थियों का काफिला रूका था, मगर फिर बारिश हल्का होते ही सभी एकजुट होकर अल्बर्ट एक्का चौक पहुंच गये हैं. संविधान यात्रा में हजारों की संख्या में छात्र जुटे हैं. सभी अल्बर्ट एक्का चौक पर ही धरना पर बैठ गये हैं. वहीं संविधान यात्रा को देखते हुए प्रशासन भी मुस्तैद है, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से लेकर फिरायालाल चौक तक पुलिस बल तैनात है.

वहीं फिरायालाल चौक पर हजारों की तादाद में छात्र पहुंच चुके हैं और अपनी मांगों को लेकर सरकार को घेरने का काम कर रहे हैं. छात्रों का साफ कहना है कि यदि सरकार इनकी आवाज नहीं सुनती है तो या जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में कल से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठेंगे.

Uploaded Image

अल्बर्ट एक्का चौक पर धरना पर बैठे छात्र

 

Uploaded Image

 

इससे पहले सभी अभ्यर्थी अपने-अपने हाथों में अलग-अलग पोस्टर, बैनर और तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन करने जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचे. इन पोस्टरों में जेपीएससी छात्रों के साथ खिलवाड़ करना बंद करो, उत्पाद सिपाही में सेटिंग-गेटिंग बंद करो, जेपीएससी सीट का दाम बताओ हम पैसा जुगाड़ कर रहे, हेमंत सोरेन इस्तीफा दो, जेपीएससी-जेएसएससी पर जवाबदेही तय करो जैसे स्लोगन लिखे हैं. 

 

Uploaded Image

 

इसके अलावा कई अभ्यर्थियों ने अपने हाथों में बिरसा मुंडा का पोस्टर और भारत के संविधान की प्रति पकड़ी है. अभ्यर्थियों का कहना है कि वह शांतिपूर्वक संविधान यात्रा निकाल रहे हैं.  उन्होंने कहा कि भारत देश संविधान से चलता है और हम उसे संविधान की मदद से सरकार से लड़ेंगे और अपनी जीत सुनिश्चित करेंगे. 

 

Uploaded Image

 

अभ्यर्थियों का साफ तौर पर कहना है कि अगर आज सरकार उनकी बात नहीं सुनती है तो वह जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम को जंतर-मंतर बनाने के लिए पूरी तरीके से तैयार है. बता दें कि कल से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में  सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी अनिश्चितकालीन धरना पर बैठेंगे.

 

देखें अभ्यर्थियों की तस्वीरें

 

Uploaded Image

 

Uploaded Image

 

Uploaded Image

 

Uploaded Image

 

Uploaded Image

 

Uploaded Image

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही