Search

 
 
 

धनबाद: निरसा में बंद घर से हजारों की नकदी और आभूषण चोरी

 
Dhanbad: निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत निरसा कांटा निवासी रामवती देवी ने निरसा थाना में एक लिखित शिकायत की है. अपने शिकायत में रामवती ने बताया है कि 8 अगस्त को हमलोग पूरा परिवार अपने गांव बिहार गए हुए थे. तभी 13 अगस्त को हमारे पड़ोसी ने फोन कर बताया कि आप लोगों के घर के दरवाजे का ताला लगा हुआ नहीं है एवं दरवाजा खुला हुआ है. मेरे कहने पर हमारे पड़ोसी घर के अंदर गए तो देखा कि घर में लगे तीन ताले टूटे पड़े हैं और घर का सामान बिखरा हुआ है. साथ ही अलमीरा में रखा हुआ सामान भी बिखरा पड़ा है. सूचना मिलते ही जब हमलोग पहुंचे तो पाया कि अलमारी में रखे सोने के आभूषण के साथ-साथ लगभग 60 हजार रुपया भी अलमारी से गायब है. जानकारी देते हुए रामवती के पुत्र विकास कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को हमलोगों ने लिखित शिकायत दी बावजूद अभी तक पुलिस जांच में नहीं आई है. इसे भी पढ़ें - एमपॉक्स">https://lagatar.in/ampox-causes-panic-in-the-world-virus-spreads-to-pakistan-after-africa-sweden-who-declares-it-a-global-public-health-emergency/">एमपॉक्स

से दुनिया में हाहाकार, अफ्रीका-स्वीडन के बाद पाक में फैला वायरस, WHO ने ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही