Search

 
 
 

उलगुलान रैली में शामिल हुए धनबाद के हजारों कांग्रेस व झामुमो नेता-कार्यकर्ता

 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले-लोकसभा चुनाव में झारखंड से भाजपा का सफाया होना तय

Dhanbad : रांची में रविवार को आयोजित उलगुलान रैली में धनबाद के कांग्रेस व झामुमो नेता हजारों की संख्या में शामिल हुए. कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम सुबह पुटकी मोड़ पर जुटा, जहां से सभी एक साथ रांची के लिए रवाना हुए. मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि धनबाद लोकसभा से हजारों हजार की संख्या में सहित पूरे झारखंड से लाखों लाख लोग चलकर रांची में आयोजित उलगुलान न्याय महारैली में शामिल हुए हैं. निश्चित रूप से 2024 के लोकसभा चुनाव में झारखंड से भाजपा का सफाया होना तय है. रैली में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव शमशेर आलम, झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज आलम, राम गोपाल भुवानिया, राजेश्वर यादव, योगेंद्र सिंह योगी, मंटु दास, वकील बाउरी, लक्ष्मण तिवारी, क्यूम खान, कुमार गौरव, गुड्डू खान, राजू दास, गोपाल कृष्ण चौधरी, सीता राना, हरेंद्र शाही, असद कलिम, जीतेश सिंह, संतोष राय, दिलीप मिश्रा, दीपक सिंह, अजय सिंह, तबरेज खान आदि शामिल हुये.

रैली में हजारों की संख्या में शामिल हुए झामुमो नेता व कार्यकर्ता

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/14-13.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इंडिया गठबंधन की उलगुलान न्याय महारैली में झामुमो धनबाद जिला अध्यक्ष लखी सोरेन एवं जिला सचिव के नेतृत्व में हजारों की संख्या में पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता शामिल हुए.लखी सोरेन ने कहा कि उलगुलान महारैली राज्य ही नहीं, देश स्तर पर इंडिया गठबंधन की अब तक की सबसे बड़ी रैली है. उक्त रैली में लगभग पांच लाख लोग पूरे राज्य से शामिल हुए. कार्यक्रम में केंद्रीय सदस्य सुखलाल मरांडी, डॉ. निलम मिश्रा, अलाउद्दीन अंसारी, जिला उपाध्यक्ष लखन प्रमाणिक, मुकेश सिंह, अजय रवानी, जिला प्रवक्ता समीर रवानी, सह सचिव एजाज अहमद, कोषाध्यक्ष किशोर मुर्मू, महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान, सचिव अबू तारिक, प्रवक्ता आकाश रवानी, उपाध्यक्ष बंटी सिंह, रामू मंडल, मनोज रवानी, रंजीत महतो, अताउल्ला अंसारी, पारस हांसदा, मोकिम अंसारी, सूरज कांत सोरेन, रामनाथ सोरेन, लखींदर हांसदा सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : क्रिकेट">https://lagatar.in/god-of-cricket-remembered-childhood/">क्रिकेट

के भगवान को याद आया बचपन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही