Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बैंकों में लावारिस पड़े हैं हजारों करोड़, रिजर्व बैंक 100 डेज 100 पे अभियान के तहत करेगा निबटारा

New Delhi : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 35,000 करोड़ रुपये के अनक्लेम्ड डिपॉजिट(Unclaimed Deposits) को निपटाने का निर्देश पूर्व में रिजर्व बैंक को दिया था. खबर है कि इस संबंध में रिजर्व बैंक ने प्लान तैयार कर लिया है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी के अनुसार देश के बैंकों में लावारिस पड़े हजारों करोड़ रुपये की जानकारी हासिल करने और उनके निपटारे के लिए रिजर्व बैंक (RBI) ने 100 दिन 100 पे का अभियान का शुरू किया है. इस क्रम में 100 दिनों के अंदर रिजर्व बैंक भारत के हर जिले के हर बैंक में जमा 100 अनक्लेम्ड डिपॉजिट रकम का पता लगाकर उनका निपटारा करेगा. रिजर्व बैंक का कहना है कि इस तरह से बैकिंग सिस्टम में जमा लावारिस रकम उनके सही मालिकों और दावेदारों तक पहुंचाया जा सकेगा.

कितना है अनक्लेम्ड डिपॉजिट?

अनक्लेम्ड डिपॉजिट वह राशि है, जिसमें 10 साल या उससे भी अधिक समय से किसी तरह का ट्रांजेक्शन नहीं किया गया हो. बैंकिंग सिस्टम में इसे इनएक्टिव डिपॉजिट कहा जाता है. पब्‍ल‍िक सेक्‍टर के बैंकों (PSB`s) ने फरवरी, 2023 तक बिना दावे वाली लगभग 35,000 करोड़ रुपये की राशि रिजर्व बैंक को ट्रांसफर की थी. यह राशि उन खातों में जमा थी जिनमें 10 साल या उससे अधिक समय से कोई लेन-देन नहीं हुआ था. बता दें यह रकम अलग अलग बैंकों के 10.24 करोड़ खातों से संबंधित थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही