Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झाप और आदिवासी सेना के हजारों कार्यकर्ता 25 फरवरी को थामेंगे JMM का दामन

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  आदिवासी सेना (बंधु तिर्की) और झारखंड पार्टी (एनोस) के हजारों नेता और कार्यकर्ता 25 फरवरी को  झामुमो का दामन थामेंगे. कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में सीएम चंपाई सोरेन की उपस्थिति में रांची, खूंटी, सिमडेगा, लोहरदगा व गुमला के सभी नेता व कार्यकर्ता सदस्यता ग्रहण करेंगे. आदिवासी सेवा के महासचिव अलबिन लकड़ा, सचिव विकास तिर्की और झारखंड पार्टी की केंद्रीय प्रवक्ता अंशु लकड़ा ने पत्रकार सम्मेलन में इस बात की जानकारी दी.

हेमंत सोरेन ने अपनी कुर्सी गंवा दी, लेकिन भाजपा के आगे घुटने नहीं टेके - अंशु 

झारखंड पार्टी की प्रवक्ता अंशु लकड़ा ने कहा कि हेमंत सोरेन एक ऐसे युवा नेता के रूप में उभरे हैं, जिन्होंने अपनी कुर्सी की बलि देना उचित समझा, लेकिन भाजपा के आगे घुटने नहीं टेके. कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने ईडी और सीबीआई का डर दिखाकर झूठे केस में मुकदमा दायर करके उन्हें जेल भेजने का काम किया है.  झारखंड के आदिवासी मूलवासी, दलित और पिछड़ा वर्ग आगामी चुनाव में इसका जवाब देंगे.

राज्य गठन के बाद भाजपा ने सबसे अधिक शासन किया 

आदिवासी सेवा के अरविंद लकड़ा ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आंदोलन और सैकड़ों लोगों की शहादत के बाद झारखंड राज्य का गठन हुआ. राज्य गठन के बाद भाजपा ने यहां सबसे अधिक शासन किया. इस दौरान झारखंड में आदिवासी मूलवासी का हक और अधिकार छीना गया है. जमीन को लूटा गया और खनिज संपदा का सौदा किया गया. कहा कि हमें गर्व है कि हेमंत सोरेन ने अपनी कुर्सी गंवाना उचित समझा, मगर भाजपा के सामने घुटने नहीं टेका.

झारखंड को असली पहचान दिलाने के लिए हेमंत सोरेन के साथ हैं सभी युवा नेता व कार्यकर्ता 

विकास तिर्की ने कहा कि झारखंड को असली पहचान झारखंड मुक्ति मोर्चा ही दिलवा सकती है. इसका बीड़ा हेमंत सोरेन ने उठाया है. कहा कि सभी युवा नेता व कार्यकर्ता हेमंत सोरेन के साथ है. इसलिए सभी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामने का निर्णय लिया है. इस मौके पर अमरनाथ लकड़ा योगेश भगत बच्चन उरांव सहित कई युवा उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही