Search

 
 
 

धनबाद स्टेशन पर फंसे हजारों यात्री, सब परेशान

 
Dhanbad : धनबाद रेलवे स्टेशन पर हजारों यात्री परेशान हैं. ट्रेन कब तक चलेंगी, कौन-कौन सी ट्रेन रद्द हैं, इस बारे में यात्रियों को जानकारी नहीं मिल पा रही है. ज्ञात हो कि सेना में बहाली के लिए अग्निपथ योजना के खिलाफ सात राज्यों के युवा आंदोलित हैं, यह देखते हुए 17 जून को अनेक ट्रेन रद्द कर दी गई हैं. धनबाद में भी हंगामा हुआ है. रेल लाइन घंटा भर जाम रही. धनबाद से खुलने या धनबाद होकर गुजरने वाली कई ट्रेन भी रद्द कर दी गई हैं. ट्रेनों के रद्द या लेट होने से स्टेशन पर हजारों यात्रियों की भीड़ है और घंटों से फंसे रहने के कारण यात्री परेशान हैं. अनेक यात्री लौटे भी गए हैं.

ट्रेन कितने बजे खुलेगी, यह नहीं बताया जा रहा

रेल यात्री रोहित सिंह ने लगातार से कहा कि वे अपने चाचा के इलाज लिए वेल्लूर जा रहे हैं. पता चला कि ट्रेन विलंब से खुलेगी. कितने बजे खुलेगी, यह नहीं बताया जा रहा है. अनिल खंडेलवाल ने कहा कि उन्हें इंडोनेशिया जाना है. हावड़ा आठ बजे तक पहुंचना है. ट्रेन नहीं चल रही है. पूछताछ से बताया गया कि अभी कोई सूचना नहीं है. अभिषेक कुमार ने कहा कि पटना में रिश्तेदार का देहांत हो गया है. क्रियाकर्म में जाना है. लेकिन, धनबाद-पटना एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है. संजय गुप्ता ने बताया कि परीक्षा देने के लिए बोकारो जाना है. ट्रेन जहां-तहां रोक दी गई. अब बाइक से बोकारो जाएंगे. इधर, रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि जम्मू जाने वाली जम्मू-तवी एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है. ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस खाली धनबाद पहुंची है, कब खुलेगी यह नहीं बता सकते. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/ruckus-of-youth-against-agneepath-scheme-in-dhanbad-many-trains-canceled/">धनबाद

में अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं का हंगामा, कई ट्रेनें रद्द [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही