Search

मुसलमानों के पवित्र धर्मस्थल मक्का पर हूती हमले का खतरा, अलर्ट जारी

सऊदी अरब ने चेतावनी दी है कि ईरान समर्थित हूती विद्रोही मुसलमानों के पवित्र स्थल मक्का पर हमला कर सकते हैं. अलर्ट जारी करते हुए कहा गया है कि मक्का शहर अलर्ट पर है. इसके साथ ही जेद्दा, यानबू और तबुक जैसे इलाकों पर भी हूती के हमलों का खतरा मंडरा रहा है. चेतावनी में लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है.
 
Lagatar Desk

सऊदी सिविल डिफेंस ने अपने एक बयान में कहा है कि खतरे की चेतावनी मिलने के बाद मक्का व उसके आसपास के इलाकों को अलर्ट पर रखा गया है. 

सऊदी सिविल डिफेंस द्वारा जारी अलर्ट में कहा गया है कि मक्का के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में ड्रोन को पाया गया है. जिसे इंटरसेप्ट किया गया. सऊदी अरब ने चेतावनी दी है कि इस तरह के हमलों को कभी बरदाश्त नहीं किया जायेगा. दूसरी तरफ़ हूती ने किसी भी धार्मिक स्थल को निशाना बनाये जाने की खबरों को ग़लत बताया है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही