Search

 
 
 

रांची समेत झारखंड के सभी पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, बम स्क्वॉड टीम मौके पर

राजधानी रांची के गैलेक्सियां मॉल में स्थित पासपोर्ट ऑफिस समेत पूरे झारखंड में जितने भी पासपोर्ट ऑफिस हैं उसे मेल करके बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. बता दें कि इससे पहले भी कई बार पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी,
 

Ranchi: राजधानी रांची के गैलेक्सियां मॉल में स्थित पासपोर्ट ऑफिस समेत पूरे झारखंड में जितने भी पासपोर्ट ऑफिस हैं उसे मेल करके बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.

 

बता दें कि इससे पहले भी कई बार पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिसमें कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था, मगर एक बार मेल के जरिए धमकी दी गई. 

 

धमकी मिलने के बाद सुखदेव नगर थाना के अधिकारी और बम स्क्वाड के लोग पहुंच कर पूरी बिल्डिंग में मौजूद दुकानों की जांच की. जांच में फिलहाल अभी कुछ संदिग्ध नहीं मिला है, लगातार बॉम्ब स्क्वाड टीम के द्वारा छानबीन जारी है. जीमेल के द्वारा दी गई धमकी को साइबर टीम के पास भेज दिया गया और जिससे धमकी देने वाले का पता लगाया जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही