Search

 
 
 

धनबाद सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी से हड़कंप, छह बाइक जब्त

न्यायालय के आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजे गए संदेश में कोर्ट परिसर में आरडीएक्स प्लांट करने व साइनाइड से हमला करने की धमकी दी गई थी. सूचना मिलते ही कोर्ट बिल्डिंग व एमपी/एमएलए कोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराया गया.
 

ईमेल में आरडीएक्स व साइनाइड का जिक्र, रिमोट बरामद


Dhanbad : धनबाद शहर में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिविल कोर्ट परिसर को आरडीएक्स व बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने की सूचना सामने आई. धमकी की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन व पुलिस महकमा अलर्ट मोड में आ गया. एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया.
बताया जा रहा है कि न्यायालय के आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजे गए संदेश में कोर्ट परिसर में आरडीएक्स प्लांट करने व साइनाइड से हमला करने की धमकी दी गई थी. सूचना मिलते ही कोर्ट बिल्डिंग व एमपी/एमएलए कोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराया गया. बम की खबर फैलते ही अधिवक्ताओं, कर्मचारियों व वादियों में दहशत का माहौल बन गया.


मौके पर एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर, बाघमारा एसडीपीओ समेत कई थानों की पुलिस पहुंची. पूरे कोर्ट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता व मेटल डिटेक्टर की मदद से कोर्ट भवन और आसपास के इलाके की सघन तलाशी ली गई.तलाशी अभियान के दौरान परिसर से छह संदिग्ध बाइक जब्त की गईं. इनमें से एक बाइक से एक रिमोट भी बरामद हुआ है जिसकी जांच की जा रही है. हालांकि विस्तृत जांच के बावजूद अब तक किसी प्रकार का विस्फोटक या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है.

 

इस संबंध में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि ईमेल में दी गई धमकी को गंभीरता से लेते हुए सभी आवश्यक सुरक्षा कदम उठाए गए हैं. संदिग्ध वाहनों को जब्त कर उनकी तकनीकी जांच की जा रही है. बरामद रिमोट की भी विशेषज्ञों द्वारा पड़ताल की जा रही है. कोर्ट परिसर व आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है. ईमेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए साइबर सेल को सक्रिय कर दिया गया है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही