Search

 
 
 

BREAKING: धनबाद मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर

धनबाद मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को हड़कंप मच गया. धमकी के बाद एहतियातन के तौर पर पूरे डाकघर परिसर को खाली करा लिया गया. सूचना मिलते ही धनबाद पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी. इसके साथ ही बम निरोधक दस्ता (बम स्क्वॉड) और डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौके पर पहुंचकर सघन जांच में जुट गई. पुलिस डाकघर के प्रत्येक हिस्से की बारीकी से तलाशी ले रही है.
 

Dhanbad: धनबाद मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को हड़कंप मच गया. धमकी के बाद एहतियातन के तौर पर पूरे डाकघर परिसर को खाली करा लिया गया. सूचना मिलते ही धनबाद पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी. इसके साथ ही बम निरोधक दस्ता (बम स्क्वॉड) और डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौके पर पहुंचकर सघन जांच में जुट गई. पुलिस डाकघर के प्रत्येक हिस्से की बारीकी से तलाशी ले रही है.

Uploaded Image

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धमकी भरे ई-मेल में मेरे भगवान का हुआ अपमान लिखते हुए डाकघर को बम से उड़ाने की बात कही गई है. हालांकि अब तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है.

Uploaded Image

फिलहाल पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान और धमकी के स्रोत का पता लगाने में जुटी है. पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही