Lagatar Desk: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया के फ्लाइट को हाईजैक की धमकी ने सबके होश उड़ा दिए. दरअसल फ्लाइट ने बुधवार को कोलकाता एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली थी. लेकिन उससे पहले ही फ्लाइट के टॉयलेट में रखी एक पर्ची से हडकंप मच गया, क्योंकि पर्ची में फ्लाइट को हाईजैक करने की बात लिखी थी. जिसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को तुरंत इसकी सूचना दी. सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत फ्लाइट को उड़ान भरने से रोक दिया.
इसके बाद सभी यात्रियों को पहले फ्लाइट से सुरक्षित नीचे उतारा गया. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, यात्रियों को उतारकर पहले फ्लाइट को एयरपोर्ट के आइसोलेशन बे में ले जाया गया. जहां गहनता से सुरक्षा एजेंसियों की ओर से जांच शुरू की गयी. साथ ही फ्लाइट में किसी संदिग्ध वस्तु को लेकर भी गहनता से जाच की गयी.
इस बारे में कोलकाता एयरपोर्ट के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि कोलकाता एयरपोर्ट से मुबई के लिए जाने वाली फ्लाइट सुबह के 10.20 में रवाना होने वाली थी. लेकिन उससे पहले ही फ्लाइट के टॉयलेट में एक पर्ची मिली, जिसमें सुबह के 11.10 में फ्लाइट को हाइजैक करने की बात लिखी मिली. पर्ची मिलते ही फ्लाइट के क्रू मेंबर्स ने इसकी सूचना तुरंत एटीसी को दी. हालांकि जांच चल रही है और ये पता लगाया जा रहा है कि फ्लाइट में ये हाइजैक वाली पर्ची किसने रखी. फिलहाल कुछ पता नहीं लग पाया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.