Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड HC के अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी, रंगदारी भी मांगी, मामला दर्ज

Advertisement
Advertisement
Ranchi :   झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता नवीन सिंह को केस मैनेज नहीं करने पर जान से मारने की धमकी मिली है. साथ ही उनसे पांच लाख की रंगदारी की भी मांग की गयी है. नवीन सिंह ने रामगढ़ के पंकज महतो व उसके साथियों के खिलाफ धुर्वा थाना में मामला दर्ज कराया है. थाना में दिये आवेदन में नवीन सिंह ने कहा कि पंकज महतो उससे लीगल नोटिस करवाने के संदर्भ में मिला था. जो उन्होंने किया. लेकिन इस बीच पंकज महतो किसी केस में जेल चला गया. जेल से बाहर आने के बाद पंकज महतो ने उन्हें सूचक की तरफ से B.A. No. 7796/2023 में हाजिर करवाकर जमानत का विरोध करने को कहा. उनपर दोनों केस में मैनेज करने के लिए दबाव बनाया गया. जिससे वो विवश होकर पकंज महतो को अपनी दोनों फाइल व अन्य कागजात ले जाने को कहा, जिसका सारांश व्हाट्सएप चैटिंग में है. इसके बाद पंकज महतो ने उनके मोबाइल नंबर 9308***719 पर कॉल कर धमकी दी.

रंगदारी के रूप में पांच लाख की मांग 

नवीन सिंह ने थाना में दर्ज शिकायत में कहा है कि बीते 11 अक्टूबर को वो अपने क्लर्क दिलीप यादव के साथ हाईकोर्ट से अपने घर जा रहे थे. तभी जगरनाथपुर मंदिर के पास पंकज महतो अपने गुर्गो के साथ मेरे गाड़ी को ओवरटेक कर गाली-गलौज की और पांच लाख की मांग की. पैसे देने से मना करने पर पंकज महतो ने पिस्टल निकाल कर धमकी दी. उसने कहा कि दोनों केश में मैनेज होने के लिए बोला था ना, तुमने बात नहीं मानकर मेरा लाखों का नुकसान करवा दिया. इसलिए तुम्हे रंगदारी के रूप में 5 लाख देने पड़ेंगे, नहीं तो तुम्हें जान से मार देंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही