Search

 
 
 

मुखिया को पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से जान का खतरा, धमकाने का आरोप लगाया, योगेंद्र बोले- मुखिया कंपनी का दलाल, आरोप बेबुनियाद

 
आरोप लगाया-आमसभा में गाली-गलौज करते हुए लोगों को जानलेवा हमले के लिए उकसाया चंद्रगुप्त कोल परियोजना और चट्टी बरियातू कोल परियोजना में निजी स्वार्थ की खातिर वर्चस्व कायम करना चाहते हैं योगेंद्र साव : महेश प्रसाद साव केरेडारी की पचड़ा पंचायत के मुखिया हैं महेश प्रसाद साव Keredari / Hazaribagh : हजारीबाग स्थित केरेडारी की पचड़ा पंचायत के मुखिया महेश प्रसाद साव ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पर जानलेवा हमला करवाने का आरोप लगाया है. उन्होंने इस संबंध में एसपी को पत्र लिखा है. पत्र में लिखा गया गया है कि सिझुवा में 21 मार्च को चंद्रगुप्त कोल परियोजना की अधिग्रहित जमीन से संबंधित मामले को लेकर आमसभा बुलायी थी. इसमें गैरमजरूआ व जंगल-झाड़ भूमि से संबंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र दिए जाने पर विचार किया जाना था. आमसभा में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव भी पहुंच गए थे. आमसभा में पहले तैयार रणनीति के तहत झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री और बड़कागांव के पूर्व विधायक योगेंद्र साव ने महिला-पुरुषों को ललकार कर उनके खिलाफ नारेबाजी करायी. इतना ही नहीं गाली-ग्लौज करते हुए लोगों को जान से मारने के लिए भी उकसाया. वे भयवश अपनी स्कॉर्पियो (जेएच02एबी3674) में जाकर बैठे गए. उन्होंने एसपी को लिखे पत्र में इस बात का जिक्र किया है कि इससे संबंधित वीडियो भी उनके पास मौजूद है.

ट्रांसपोर्टिंग शुरू करायी, तब भी धमकी दी थी

[caption id="attachment_589001" align="alignleft" width="200"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/YYYY-3-1-300x180.jpg"

alt="मुखिया महेश प्रसाद" width="200" height="120" /> मुखिया महेश प्रसाद[/caption] मुखिया महेश प्रसाद ने पत्र में इस बात का भी जिक्र किया है कि अगर सुरेश कुमार साव, संतोष कुमार, तेजो साव, मिथुन पासवान, रामकिशुन साव आदि ने उन्हें नहीं बचाया होता, तो योगेंद्र साव उनकी हत्या करवाने में कामयाब हो जाते. इससे पहले भी उन्होंने 20 फरवरी को चट्टी बरियातू कोल परियोजना में ट्रांसपोर्टिंग का कार्य शुरू कराने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने पत्र में लिखा है कि डह उन्होंने ट्रांसपोर्टिंग शुरू करायी, उस दौरान भी पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने उन्हें धमकी दी थी.

पहले भी धमका चुके हैं साव, परिवार को सुरक्षा दी जाए

मुखिया ने एसपी को लिखे पत्र में कहा है कि वह मुखिया संघ के जिला महासचिव और कांग्रेस के जिला सचिव भी हैं. वह पूरे जिले भर में राजनीतिक- सामाजिक कार्यों में सहयोग के लिए भ्रमण करते हैं. इससे पहले 25 अगस्त को भी योगेंद्र साव ने उन्हें धमकी दी थी, जिसके बारे में उस वक्त भी एसपी को पत्र लिखा था. पत्र में इस बात का जिक्र है कि योगेंद्र साव चंद्रगुप्त कोल परियोजना और चट्टी बरियातू कोल परियोजना में अपने निजी स्वार्थ की खातिर वर्चस्व कायम करना चाहते हैं. मुखिया ने एसपी से सुरक्षा के लिए अंगरक्षक की मांग करते हुए कहा है कि पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से उनके और उनके परिवार को जान का खतरा है.

आरोप बेबुनियाद, मुखिया खुद कंपनी की दलाली करते हैं : योगेंद्र साव

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से जब उन पर मुखिया द्वारा लगाए गए आरोप के संबंध में पूछा गया, तो उन्होंने कहा सारे आरोप बेबुनियाद है. मुखिया तो खुद कंपनी की दलाली करते हैं. जनता उनका विरोध कर रही है. हमलोग किसी के जानमाल को नुकसान पहुंचाने की राजनीति नहीं करते हैं. हमलोगों की बदौलत ही महेश प्रसाद मुखिया का चुनाव जीते हैं. उसके साथ नाम जुड़ने से भी हमें घिन्न आती है. मुखिया फर्जी आमसभा कराते हैं, जहां आमसभा होनी चाहिए, वहां नहीं करते हैं. ग्रामीण ही उसका विरोध कर रहे हैं. हमलोगों ने तो संघर्ष से जगह बनाया है. आज भी जनता के लिए संघर्ष करते हैं. मुखिया गलत कर रहा है, तो जनता विरोध कर रही है, हमलोगों को उससे कुछ लेना-देना नहीं है. हां, जहां कोई गलत करेगा, तो उसका विरोध करते रहेंगे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/sarhuls-dhoom-in-ranchi-see-photos-of-shobha-yatra/">रांची

में सरहुल की धूम, देखें शोभायात्रा की तस्वीरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही