Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमन श्रीवास्तव गैंग के नाम पर दी धमकी, बंद कराया सड़क निर्माण कार्य

Ramgarh : रामगढ़ जिले के भदानीनगर के देवरिया में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क निर्माण कार्य चल रहा है. सोमवार को लेवी की मांग को लेकर अमन श्रीवास्तव गैंग के सदस्यों ने यहां काम बंद करा दिया. जानकारी के अनुसार अज्ञात अपराधकर्मियों ने बंदूक के बल पर काम बंद करने की धमकी दी. यहां सड़क निर्माण कार्य आरयू डिपार्टमेंट से मां छिन्नमस्तिका इंटरप्राइजेज द्वारा कराया जा रहा है. कार्य स्थल पर मौजूद संवेदक के कर्मचारियों के साथ श्रीवास्तव गिरोह के सदस्यों ने मारपीट भी की है. वहीं काम बंद करने की धमकी भी दी है. सूचना मिलने पर भदानीनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. पुलिस ने सड़क निर्माण कार्य को पुनः चालू करा दिया. हालांकि घटना के बाद से कर्मी काफी डरे-सहमे हैं. इसे भी पढ़ें : NTPC">https://lagatar.in/dfo-has-been-suppressing-the-order-of-the-center-for-action-on-ntpc-for-two-months/">NTPC

पर केंद्र की कार्रवाई के आदेश को दो महीने से दबाये बैठे हैं DFO
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही