Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मंदिर बनवाने की बजाय धमकाया जा रहा, कमेटी ने प्रशासन से लगायी गुहार

1912 में मंदिर स्थापना की गई थी, मान्यता है कि ब्रह्मा ऋषि इस मंदिर में किये थे विश्राम मंदिर कमेटी और समाज के लोगों ने प्रशासन से लगायी गुहार Hazaribagh : नगर निगम डिस्ट्रिक्ट मोड़ के निकट अपना नया दफ्तर बना रहा है. कार्यालय बनाने के दौरान परिसर के सटे ब्रह्म स्थान मंदिर ध्वस्त हो गया. भवन बनाने के दौरान पहले मंदिर में दरार पड़ी और इसके बाद पूरा मंदिर ही गिर गया. ब्रह्मा मंदिर जिले के सबसे पुराने मंदिरों में एक है. मंदिर गिर जाने पर संवेदक ने आश्वासन दिया कि मंदिर बनवा दिया जाएगा. लेकिन 2 महीने बीत जाने के बाद भी मंदिर नहीं बनायी गई. वहीं कमेटी के लोगों को डराया धमकाया जा रहा है. इसे लेकर सोमवार को ब्रह्म मंदिर कमेटी के सदस्य और समाज के लोगों ने डीसी और एसडीओ को आवेदन दिया है. कमेटी ने गुहार लगायी है कि मामले में संज्ञान ले और जल्द से जल्द मंदिर बनने को को लेकर कदम उठाएं. आवेदन में कहा गया है कि जिला परिषद चौक स्थित मंदिर के बगल में नगर निगम, कार्यालय का निर्माण किया जा रहा है. निर्माण होने से ब्रह्म स्थान मंदिर ध्वस्त हो गया है. मंदिर समिति के पूछे जाने पर संवेदक ने आश्वासन दिया कि मंदिर का निर्माण कार्यालय निर्मित के साथ-साथ कर देंगे. इस बीच संवेदक मंदिर समिति के सदस्यों से संबंधित नक्शा की मांग की गई, जो दिनांक - 07 सितंबर को वाहट्सअप से संवेदक के मोबाइल नं0.8292607344 पर भेजा गया. मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा मंदिर के निर्माण से संबंधित बोलने पर 22 अक्तूबर 2022 को इनके कर्मियों/संवेदक ने केस दर्ज करने की धमकी दी गई एवं मंदिर का निर्माण नहीं किया जाएगा, इस तरह बोला जा रहा है. किसी श्रद्धालु को चोट न पहुंचे, इसे देखते हुए मंदिर समिति ने कार्य आरंभ कर दिया. हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय ने आश्वासन दिया है कि मामला संज्ञान में आया है. संवेदक को बुलवाकर क्या स्थिति है उसकी जानकारी ली जाएगी और उचित कदम उठाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-chanho-co-zafar-hasnat-suspended-action-on-amin-also/">BREAKING

: चान्हो CO जफर हसनत सस्पेंड, अमीन पर भी कार्रवाई
[wpse_comments_temp.ate]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही