Search

 
 
 

मानव तस्करी के मामले में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार, चक्रधरपुर पुलिस ने जेल भेजा

पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर पुलिस ने मानव तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में बुधराम गोप, दुर्योधन कुमार उर्फ बिरजू और तुराम कान्डेयांग उर्फ अरुण शामिल हैं.
 
  • 16 मई को 30 मजदूरों और छह नाबालिगों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया था
  • पुलिस इनसे पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है.

Chakradharpur  : पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर पुलिस ने मानव तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में बुधराम गोप, दुर्योधन कुमार उर्फ बिरजू और तुराम कान्डेयांग उर्फ अरुण शामिल हैं.

 

तीनों के खिलाफ चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज है. पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी मानव तस्करी गिरोह के लिए दलाल के रूप में काम करते थे. वे क्षेत्र के बच्चों और मजदूरों को अच्छे रोजगार का झांसा देकर बहला-फुसलाकर दूसरे राज्यों में भेजने का काम करते थे.  पुलिस इनसे पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है.

 

16 मई को चक्रधरपुर पुलिस और श्रम विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मानव तस्करी के एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया था. गुप्त सूचना के आधार पर शहर के के-टू होटल में छापेमारी कर 30 महिला-पुरुष मजदूरों और छह नाबालिग बच्चों (पांच लड़के और एक लड़की) को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया था.

 

सभी को काम दिलाने का झांसा देकर गुजरात ले जाकर बंधुआ मजदूरी कराने की तैयारी थी. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मजदूरों को ले जाने के लिए खड़ी बस को भी जब्त किया था.

 
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही