Search

 
 
 

चौपारण गोलीकांड में पटना के तीन आरोपी गिरफ्तार

 
Chouparan : चौपारण बाजार में पत्रकार शशि शेखर की बंद मोबाइल दुकान पर हुए गोलीकांड में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें पटना स्थित दीघा नहर रामजीचक निवासी भोला कुमार (19 वर्ष), सोनू कुमार (20 वर्ष) और सौरभ कुमार (20 वर्ष) की गिरफ्तारी की गई है. बीते साल 29 दिसंबर को पत्रकार की दुकान पर अज्ञात अपराधियों ने गोली चलाई थी. सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हुई थी. इस पर पत्रकार समेत विभिन्न संगठनों ने चौपारण पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी. इस संबंध में चौपारण थाना कांड संख्या-410/22 दिनांक 30/12/2022 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनोज रतन चोथे ने बरही एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की थी. तकनीकी अनुसंधान एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर कांड में संलिप्त तीन अभियुक्तों को पटना से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में इस कांड में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया. तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-will-soon-get-relief-from-shivering-cold-minimum-temperature-likely-to-rise-up-to-4-degrees-in-24-hours/">बिहार

में जल्द कंपकंपाती ठंड से मिलेगी राहत, 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक उछाल होने की संभावना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही