Search

 
 
 

नक्सलियों के नाम पर लेवी वसूलने आए तीन गिरफ्तार

 
Ranchi: भाकपा माओवादी संगठन के नाम पर लेवी वसूले आए तीन अपराधकर्मियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसपी कौशल किशोर को मिली गुप्त सूचना पर बुंडू डीएसपी अजय कुमार के नेतृत्व कार्रवाई की गई. इसमें दशम थाना फॉल क्षेत्र के आड़ाडीह में लेवी वसूलने आये तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधियों में सुरेश महतो, सुखराम मुंडा और गौरव मुंडा शामिल हैं. इनके पास से एक पिस्तौल, दो जिंदा गोली और भाकपा माओवादी का पोस्टर बरामद किया गया है. [caption id="attachment_382542" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/2222.jpg"

alt="" width="1600" height="901" /> गिरफ्तार अपराधकर्मियों के संबंध में जानकारी देते पुलिस अधिकारी[/caption]

लेवी वसूलने आए थे अपराधी

एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि किताबेड़ा गांव में ठेकेदार पुल का निर्माण करा रहा है. उस ठेकेदार से कुछ अपराधी लेवी लेने जा रहे हैं. जिसके बाद बुंडू डीएसपी अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि गिरफ्तार हुए लोगों का पूर्व में माओवादी राममोहन मुंडा के सहयोगी के रूप में काम कर चुके हैं, और गिरफ्तार सुरेश महतो पीएलएफआई उग्रवादी लाका पहन के साथ भी संबंध रहा है. [wpse_comments_template]        
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही