Search

 
 
 

हजारीबाग: 20 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में 3 गिरफ्तार

 
Hazaribagh: उरीमारी थाना पुलिस ने व्यवसाई से 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सोमवार को पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि व्यवसाई दशरथ प्रजापति सा- पहाड़ी शिव मंदिर से 20 लाख रुपए की रंगदारी की मांग मोबाइल से की गई थी. इस संबंध में बड़कागांव (उरीमारी ओपी) थाना कांड संख्या 254/24 दिनांक 11.10.24 धारा 308 (3)/308 (4) बीएनएस दर्ज की गई. इस बीच उक्त वादी को पुनः 17 अक्टूबर को एक अतिरिक्त मोबाइल नम्बर से रंगदारी के लिए धमकी दी गई. एसपी ने बताया कि मामले को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए पुअनि राम कुमार राम, ओपी प्रभारी, उरीमारी के नेतृत्व में टीम का गठन कर इसके अविलम्ब उद्भेदन का निर्देश दिया. तकनीकी साक्ष्य की मदद से उरीमारी ओपी प्रभारी एवं ओपी के सशस्त्र बल ने काफी कम समय में ही उक्त कांड मे तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए इसका उद्भेदन कर दिया. पकड़े गए आरोपियों में महेश मुर्मू (करमाटील्हा थाना), प्रदीप गंझू पिता (असवा टोला सतमारा) एवं धानो मरांडी (जोजो टोला) सभी थाना उरीमारी शामिल हैं. आरोपियों में से दो का आपराधिक रिकार्ड भी रहा है. इसे भी पढ़ें - दीपिका">https://lagatar.in/deepika-wins-sixth-archery-world-cup-final-medal-with-silver-in-mexico/">दीपिका

ने मेक्सिको में सिल्वर के साथ छठा तीरंदाजी विश्व कप फाइनल पदक जीता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही