Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एयरटेल एजेंट से 8 लाख की लूट के मामले में तीन गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
धनबाद : गत 1 नवंबर को धनबाद के बरवाअड्डा थाना अंतर्गत कुर्मीडीह के पास एयरटेल के एजेंट झरी महतो को अपराधियों ने गोली मारकर 8 लाख की लूट की थी, जिसका खुलासा पुलिस ने कर लिया है. धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि घटना के अनुसंधान एवं उद्भेदन के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था. टीम को गुप्त सूचना मिली कि कमल कटेसरिया स्कूल ट्रीटमेंट प्लांट के समीप कुछ अपराधी लूट की योजना बना रहे हैं. इस सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी की और रजाउल अंसारी, मो

28 हजार रुपये नगद , देसी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस बरामद

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने कुर्मीडीह में लूट की बात स्वीकार कर ली है.  पुलिस ने उनके पास से 28 हजार रुपये नगद ,7.65 लोडेड देसी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस के अलावा घटना में प्रयुक्त दो हाई स्पीड मोटरसाइकिल भी बरामद किये हैं. 1 नवंबर को एयरटेल बैंक के झरी महतो पैसा जमा करने जा रहे थे, तभी अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया था और उनसे 8 लाख रुपये नगद, लैपटॉप, एंड्राइड फोन लूट लिये थे . बरवाअड्डा थाना में कांड 177 / 21 के तहत धारा 399, 402 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=182863&action=edit">

जरूरतमंद के बनेंगे ग्रीन राशन कार्ड, सरकार ने दिए आदेश
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही