Search

 
 
 

रामगढ़: अवैध बालू परिवहन मामले में तीन गिरफ्तार

 
Ramgarh: पुलिस अधीक्षक रामगढ़ अजय कुमार को मिली सूचना के आधार पर बासल थाना अंतर्गत अवैध बालू के कारोबार करने वाले तीन कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है. माफियाओं द्वारा अवैध बालू का खनन कर इटरनिटी रिसोर्ट के सामने पुल से परिवहन किया जा रहा था. पुलिस अधीक्षक द्वारा बासल थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. गठित टीम के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से छापामारी अभियान चलाकर बासल थाना अंतर्गत लेम स्कूल के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. बताया जाता है कि ये तीनों पुलिस गाड़ी को आते देख अपने ट्रेक्टर को तेजी से भगाने लगे. तब पीछा करने पर ट्रेक्टर को छोड़ कर दोनों चालक तथा एक अन्य व्यक्ति भागने लगे. जिन्हें पुलिस बल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ा गया. पकडे़ व्यक्ति से पुछताछ करने पर तीनों व्यक्ति अपना-अपना नाम विश्वजीत कुमार सिंह उर्फ सोनु सिंह, नीरज कुमार सिंह, मोहित कुमार बताया. बालू लदा ट्रैक्टर के संबंध कागजात की मांग करने पर पकड़े व्यक्तियों द्वारा ना तो कोई कागजात प्रस्तुत किया गया और ना ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया. सख्ती से पुछताछ करने पर विश्वजीत कुमार सिंह ने बताया कि ये दोनों ट्रैक्टर के मालिक हैं तथा नीरज कुमार एवं मोहित कुमार दोनों ट्रैक्टर के चालक हैं. इसे भी पढ़ें - भाजपा">https://lagatar.in/rahul-gandhis-press-conference-a-masterclass-of-hypocrisy-bjp-says-remember-his-track-record/">भाजपा

ने कहा, राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पाखंड की मास्टरक्लास, अपने ट्रैक रिकॉर्ड को याद करें
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही