Search

 
 
 

कटिहार: फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से लूट मामले में तीन गिरफ्तार

 
Katihar: निजी फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से लूट मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया. एसपी जितेंद्र कुमार ने आजमनगर थाना क्षेत्र में एक अगस्त को हुए इस लूटकांड का खुलासा किया. बताया कि एक दर्जी, एक दुकानदार और एक नाई ने मिलकर निजी फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को लूट का शिकार बनाया था. एसपी ने कहा कि निजी फाइनेंस कंपनी के मैनेजर नंदन कुमार पासवान जब कलेक्शन की राशि लेकर लौट रहे थे तब चार अपराधियों ने मिलकर लूट की इस वारदात को अंजाम दिया था. बताया कि पुलिस ने घटना को चुनौती के रूप में लेते हुए लगातार छापेमारी के बाद इस मामले का खुलासा कर दिया. उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक पिस्टल जिंदा कारतूस और लूट में इस्तेमाल किये गए बाइक के साथ लूटी गई राशि में से सत्तर हज़ार नगद भी बरामद किया गया. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपी में एक दर्जी का काम करता है. जबकि दूसरा दुकानदार है और तीसरा नाई का काम करता है. एक और आरोपी अभी फरार है. उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें - नौकरी">https://lagatar.in/land-for-job-scam-ed-filed-supplementary-chargesheet-against-lalu-tejaswi-hearing-on-august-13/">नौकरी

के बदले जमीन घोटाला : ईडी ने लालू-तेजस्वी के खिलाफ पूरक आरोपपत्र किया दाखिल, 13 अगस्त को सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही